भावेश दवे
राजसमंद.
युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ संस्थान की त्रैमासिक बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगेश पुरोहित की अध्यक्षता में पालीवाल मंडल कांकरोली स्थित ब्रह्मशक्ति प्रधान कार्यालय पर हुआ. बैठक में राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे.
संस्थान के सदस्यों ने संगठन विस्तार एवं संगठन को मजबूत बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव रखें, साथ ही दिनांक 15 अगस्त 2026 को ब्रह्मशक्ति राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर सभी ने सहमति प्रदान की.
मीडिया प्रमुख श्री भावेश दवे ने पालीवाल वाणी को बताया कि ब्रह्मशक्ति संस्थान द्वारा रामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण राजसमंद, राजस्थान में दिनांक 15 अगस्त 2026 को युवा ब्रह्मशक्ति मेंवाड़ संस्थान का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा. जिसमें राष्ट्रीय स्तर के दायित्व वान कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश, जिला, तहसील एवं समस्त गांवों की इकाइयों के सक्रिय सदस्य भाग लेंगे.
अधिवेशन के आयोजन को लेकर सर्वश्री सुनील पालीवाल मुंडोल, दीपक पालीवाल बागोल, सत्तू पालीवाल केलवा, प्रतिक पुरोहित नाथद्वारा, विनोद पालीवाल जावद, हितेश दवे बामन टुकड़ा, रंजीत पालीवाल पर्वत खेड़ी, राधेश्याम आमेटा कांकरोली, गिरीराज पालीवाल मुंडोल, विनोद पालीवाल आमेट, लव पालीवाल जावद, जीतू आमेटा एवं मयंक जोशी केलवाड़ा को प्रभारी नियुक्त किया. इस अवसर पर ब्रह्म शक्ति संगठन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने अधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प लिया.