पालीवाल समाज की समाजसेविका श्रीमती गणेशी देवी पालीवाल का दुखद निधन

विज्ञापन

छोटी मोरवड़ । पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी छोटी मोरवड़ के समाजसेवी श्री गोपीलाल पुरोहित की सुपूत्री श्रीमती गणेशी देवी पति हीरालाल पालीवाल-भोपाजी (केलवा) का आज दिनांक 9 अगस्त 2020 को गांव केलवा जिला राजसमंद, राजस्थान में दुखद निधन हो गया। जिनका दाह संस्कार आज केलवा मुक्तिधाम पर किया गया। आप सर्वश्री बंटी पालीवाल की पूजनीय माताजी एवं श्यामलाल पुरोहित-राजेन्द्र पुरोहित (राजु), कैलाश पुरोहित की बड़ी बहिन थी। उक्त जानकारी सक्रिय समाजसेवी श्री देवनारायण पालीवाल ने पालीवाल वाणी को दी।

● श्रद्वाजंलि : समाजसेविका श्रीमती गणेशी देवी पुरोहित को पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी छोटी मोरवड़, पालीवाल वाणी समाचार पत्र सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

● विशेष आग्रह : जनहित में प्रिय जनों से निवेदन है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Devnarayan Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर News Update : paliwalwani.com लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook