राजसमंद. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पालीवाल समाज के लिए गर्व की बात हैं, वहीं राजसमंद की बेटी एवं पत्रकार विनिता पालीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिलास्तरीय सम्मान से नवाजा गया.
विनिता पालीवाल विगत 15 वर्षों से लगातार पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ महिला वर्ग से जुड़े विषयों को भी प्रभावी ढंग से सामने लाने का प्रयास करती करती है, जिसके चलते कई महिला वर्ग को उनकी समस्याओं से तत्काल राहत मिलती हैं.
समाज की समस्याओं को प्रशासन और आमजन तक पहुंचाने तथा विभिन्न जनहित मुद्दों पर जनभागीदारी सुनिश्चित करने में उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया.
सम्मान समारोह में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार, राजसमंद जिला भाजपा अध्यक्ष जगदीश पालीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्यजनों की मौजूदगी रही.
सम्मान मिलने पर विनिता पालीवाल ने इसे पत्रकारिता के प्रति अपनी जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना को और मजबूत करने वाला अवसर बताया. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग, महिलाओं और आमजन की आवाज को उठाना उनकी प्राथमिकता रही हैं, और आगे भी वे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेंगी.
पत्रकार विनिता पालीवाल को पालीवाल समाज के विभन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं शुभचिंतकों सहित पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, पालीवाल सखी, पालीवाल न्यूज, इंदौर मेरी पहचान, पालीवाल किरण मीडिया समूह की ओर हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी.