एप डाउनलोड करें

संत निरंकारी मिशन ने मनाया मुक्ति पर्व

राजसमन्द Published by: Suresh Bhat Updated Sun, 21 Aug 2016 02:26 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद। निरंकारी मिशन द्वारा शहर के आवरी माता मंदिर परिसर में मुक्ति पर्व पर विशाल सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमे पुरे जिले के निरंकारी महात्मा व अन्य भक्तगण उपस्थित होकर सत्संग का लाभ लिया। संत हीरालाल बडारिया ने कहा कि सतगुरु की प्राप्ति करके भ्रह्मज्ञान लेकर आवागमन के चक्करो से छुटकारा पाना ही सही मायनो में मुक्ति है। इंसान आज अन्धविश्वास में पड़ा हुआ है ईश्वर सही मायनो में हर कण कण में विद्यमान है। जो भ्रह्मवेता सतगुरु द्वारा ही प्राप्त हो सकता है। आज सतगुरु माता सविंदर हरदेव पुरे विश्व में इस निरंकार परमात्मा की जानकारी देकर सत्य का सन्देश हर जन जन तक पंहुचा रहे है। यह जानकारी महेश कोटवानी ने दी।

न्यूज सर्विस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next