एप डाउनलोड करें

अम्बेडकर के जीवन से ले प्रेरणा : कलेक्टर अर्चनासिंह

राजसमन्द Published by: Suresh Bhat Updated Thu, 14 Apr 2016 02:37 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमन्द। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125 जयन्ती के अवसर पर गुरूवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला कलेक्टर अर्चनासिंह के मुख्य आतित्थ में आयोजन हुआ। जहां कलेक्टर ने अम्बेडकर की छवि पर पुष्प अर्पित कर उनके आर्दशों पर चलने एवं उनके जीवन आदर्शो से प्रेरणा की सभी को सीख दी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर बृजमोहन बैरवा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविन्द सिंह राणावत, उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, तहसीलदार हंसमुख कुमार सहित कर्मचारी आदि उपस्थित थै।

शिक्षित बनो संघर्ष करो व संगठित रहो

नेहरू युवा केन्द्र, सरस्वती महिला मण्ड़ल व लोहिया कम्प्युटर सेन्टर कांकरोली के संयुक्त तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मण्ड़ल सचिव बसन्ती सालवी ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश ड़ालते हुए संविधान के निर्माण में दिए गये योगदान की जानकारी दी साथ ही बाबा साहेब का मुल मंत्र शिक्षित बनो संघर्ष करो व संगठित रहो पर प्रकाश डाला।

पुष्पांजलि कर मनाई जयंती

समरस समाज, समरस भारत, थींम को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल द्वारा मुखर्जी चौराहा पर पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई। मिडिया संयोजक नरेश घारू ने बताया की डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने संविधान निर्माता अम्बेडकर द्वारा ही संविधान का गठन किया गया। उसी को भारत वर्ष की जनता अपनाएं हुए है तथा आज डॉ साहब का स्थान महान व्यक्तियो में गिना जाता है जिन्होंने भारत राष्ट्र का स्थान पुरे विश्व में सर्वोपरि रखा है। नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत, जिला मंत्री अरविन्द बडाला, महामंत्री मोहित सोलंकी ने भी संबोधित किया।

फोटो- जिला कलेक्ट्रेट भवन में भीमराव अम्बेडकर जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते जिले के अधिकारी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next