एप डाउनलोड करें

कोविड-19 जागरूकता अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

राजस्थान Published by: M. Ajnabee-Kishan Paliwal Updated Mon, 06 Jul 2020 11:47 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगापुर सिटी  । (सीताराम गर्ग...) कोविड-19 जागरूकता अभियान के तहत सीडीपीओ श्री जगदीश मीना द्वारा पंचायत समिति सभागार में महिलाओ, किशोरी बालिकाओ के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए सोशल डिस्टेसिंग के साथ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपखंड की महिलाओ और किशोरी बालिकाओ ने भाग लिया। सीडीपीओ श्री मीना ने महिलाओ को कोरोना काल में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के उपाय बताये साथ ही सोशल डिस्टेसिंग की पालना एवं फेस मास्क के उपयोग की सलाह दी। इसी प्रकार विकास अधिकारी श्री विक्रम सिंह गुर्जर ने पंचायत समिति गंगापुर सिटी के ग्रामीण क्षेत्रो में भारत निर्माण राजीव गाॅधी सेवा केन्द्रो पर जाकर वहाॅ पौधारोपण का कार्य करवाया । विकास अधिकारी ने उमरी, बिदरख्या, चूली ,वजीरपुर सहित अन्य ग्राम पंचायतो में सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी के सहयोग से विभिन्न किस्म के पौधो का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं कोरोना जागरूकता का संदेश प्रसारित किया। इसी प्रकार वन विभाग द्वारा रामगढ मुराडा वन चैकी पर 1000 पौधे लगाकर पर्यावरण केा संरक्षित करने का संदेश दिया। उन्होने कोरोना जागरूकता शपथ लेकर लोगो में कोरोना के भय से मुक्ति दिलाने का प्रयास भी किया। उप जिला कलेक्टर श्री विजेन्द्र कुमार मीना ने पौधारोपण कार्यक्रम एवं महिलाओ की कार्यशाला की प्रशंसा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान बारे में जानकारी प्रदान करते हुए इस अभियान मेें सभी की भागीदारी की अपील की । अभियान के क्रम एएनएम, आंगनबाडी कार्यकर्ता, राजीविका समूह की महिलाओ द्वारा उपखंड मुख्यालय ग्राम स्तर पर कोरोना जागरूकता को लेकर डोर टू डोर सम्पर्क कर जागरूकता के लिए प्रेरित करेगी और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के उपायो की जानकारी देगी। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो पर सायं 7ः30 बजे दीप श्रृखंला के माध्यम से कोरोना जागरूकता संदेश प्रसारित होगा।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next