अजमेर के शिक्षा बोर्ड के सभागार में संगोष्ठी भी
अजमेर.
अपने क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपरा, शिक्षा, साहित्य और खेलों की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकलने वाली लोकमंथन यात्रा का शुभारंभ 8 अक्टूबर को पुष्कर तीर्थ से होगा। यात्रा के संयोजक डॉ. सत्यनारायण कुमावत ने बताया कि इस तरह की यात्रा पूर्व में जोधपुर और जयपुर प्रांत में निकल चुकी है।
अब तृतीय चरण में चित्तौड़ प्रांत की यात्रा शुरू की जा रही है। यात्रा के शुभारंभ पर 8 अक्टूबर 2026 को प्रात: 8 बजे पुष्कर पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना के बाद ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए जाएंगे। इसी दिन यह यात्रा 10 बजे अजमेर के पुष्कर मार्ग स्थित आदर्श विद्या निकेतन पर पहुंचेगी। यहां भव्य स्वागत किया जाएगा।
यात्रा 11 बजे सावित्री कन्या महाविद्यालय पहुंचेगी, यहां विभिन्न सांसकृति और सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा दोपहर एक बजे जयपुर रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय पहुंचेगी और यही पर अधिवक्ता परिषद एवं राजस्थान ह्यूमन रिसोर्सेज डेवलपमेंट फाउंडेशन (आरएचआरडी) के संयुक्त तत्वाधान में एक संगोष्ठी रखी गई है। राजीव गांधी सभागार में होने वाली इस संगोष्ठी के मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री होंगे, जबकि अध्यक्षता जगदीश सिंह राणा करेंगे।
यात्रा का रात्रि विश्राम लल्लाई ग्राम (सरवाड़) में होगा। डॉ. कुमावत ने बताया कि यह यात्रा जिन क्षत्रों से गुजरेगी, वहां स्थानीय लोक संस्कृति] खेलकूद] शिक्षा आदि के कार्यक्रम भी होंगे। इन कार्यक्रमों को व्यापक तैयारियां की गई है। यात्रा का उद्देश्य लोक संस्कृति और परपंराओं को बढ़ाना है। यात्रा के माध्यम से हम भारत के लोग शब्द का अर्थ भी विस्तार पूर्वक बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान में हम भारत के लोग शब्द का भी उपयोग किया गया है। यात्रा का समापन 21 अक्टूबर को झालावाड़ में होगा।
यात्रा का मार्ग : तृतीय चरण में चित्तौड़ प्रांत की यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम निम्न प्रकार से है। प्रारंभ 8 अक्टूबर पुष्करराज अजयमेरु महानगर, 9 अक्टूबर जालिया 2, ब्यावर, 10 अक्टूबर काछबली राजसमन्द, 11 अक्टूबर मजियावड़ी, उदयपुर, 12 अक्टूबर सलूम्बर टोडा, 13 अक्टूबर डूंगरपुर सिलोही, 14 अक्टूबर बाँसवाड़ा राखो, 15 अक्टूबर प्रतापगढ़ महुडिय़ा, 16 अक्टूबर लूनखेड़ा चित्तौडग़ढ़, 17 अक्टूबर भीलवाड़ा पनोतिया, 18 अक्टूबर खटावदा बूँदी, 19 अक्टूबर कोटा कल्याणपुरा, 20 अक्टूबर बारां रुपपुरा, 21 अक्टूबर झालावाड़ गुरांडी में यात्रा सम्पन्न होगी। यात्रा के संबंध में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9414785558 पर मनोज जी से ली जा सकती है।