दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा आयोजित सुगंध दशमी पर मंदिरों की झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित

विज्ञापन

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर.  दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) इंदौर द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सुगंध दशमी महापर्व पर आयोजित शहर के विभिन्न मंदिरों की झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता-2026 के परिणामों की घोषणा निर्णायक टीम द्वारा सर्वसम्मति से कर दी गई है।

सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में इंदौर शहर के अनेक जैन मंदिरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी मंदिरों में सुगंध दशमी के अवसर पर आकर्षक झांकियां एवं मनोहारी मंडल जी की रचनाएं की गई थीं। निर्णायक मंडल ने सभी स्थलों का सूक्ष्म अवलोकन कर परिणाम घोषित किए।

झांकी प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे -

  • प्रथम स्थान - दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, छावनी
  • द्वितीय स्थान - श्री 1008 पद्मप्रभु दिगंबर जैन  (पारमार्थिक) ट्रस्ट, वैभव नगर
  • तृतीय स्थान - श्री माँ पद्मावती भक्त मंडल, साधना नगर, इंदौर

मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता परिणाम -

  • प्रथम स्थान - श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, परदेशीपुरा
  • द्वितीय स्थान - श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, छावनी
  • तृतीय स्थान - श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, विजय नगर
  • विशेष पुरस्कार - श्री कल्पतरु तीर्थ आदिनाथ जिनालय (5 से 9 वर्ष के बच्चों द्वारा निर्मित मंडल)

निर्णायक मंडल टीम में  सुभाष सेठिया, पं. भरत  शास्त्री, श्रीमती अंकिता जैन एवं श्री जिनेन्द्र सावला शामिल थे। सामाजिक संसद अध्यक्ष  आनंद नवीन गोधा, महामंत्री  हर्ष  जैन, कार्य अध्यक्ष सुशील पांड्या सहित समस्त पदाधिकारियों ने सभी विजेता मंदिर समितियों को बधाई दी है तथा सभी प्रतिभागी मंदिरों की धर्म प्रभावना की अनुमोदना की है। पुरस्कार वितरण समारोह शीघ्र ही परम पूज्य निर्यापक तीर्थ चक्रवर्ती सुधा सागर जी संसघ के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।

  • राजेश जैन दद्दू, प्रचार प्रमुख
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook