एप डाउनलोड करें

शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे, जीप बेकाबू होकर खाई में गिरी : 3 की मौत, 25 घायल

पाली Published by: paliwalwani Updated Tue, 02 Dec 2025 01:46 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली.

पाली थाना क्षेत्र के कुंडाल में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सवारियों से भरी एक जीप का पहिया निकल जाने से यह जीप बेकाबू होकर बगल की खाई में जा गिरी। इस हादसे में 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 25 अन्य यात्री घायल हो गए।

लोगों ने फौरन पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। इस पर दो एम्बुलेंस और निजी वाहनों से सभी घायलों को बाली जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 13 गम्भीर घायलों को पाली सेंटर रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटनाग्रस्त जीप में 28 लोग सवार थे। ये सभी अपने एक रिश्तेदार की शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे।

कुंडाल सरपंच पिंटू गरासिया ने बताया कि पांच बोर सायरा (उदयपुर) से कुंडाल (बाली) जा रही जीप का पीछे का पहिया कुंडाल और दानवली के बीच ढलान पर निकल गया। इससे जीप बेकाबू होकर खाई में पलट गई। जीप में सवार लोग भी उछलकर खाई में गिर गए। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर घायल दर्द से कराह रहे थे। इस हादसे में सिली सायरा निवासी सीता (37), तरसीबाई (45) व कालाराम (55) की मौत हो गई।

शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे 

सरपंच पिंटू गरासिया ने बताया- जीप में सवार सभी लोग पांच बोर सायरा से कुंडाल में किसी गमी (शोक सभा) में शामिल होने जा रहे थे। कुंडाल से 4 किलोमीटर पहले ही हादसा हो गया। घटना की सूचना पर एडीएम शैलेन्द्र कुमार और एसडीएम दिनेश विश्नोई मौके पर पहुंचे। मृतक कालाराम, तरसी का जेठ था। जिसकी शोक सभा में ये लोग जा रहे थे, वह कालाराम का समधी लगता था।

बाली थाना अधिकारी पर्वतसिंह भाटी ने बताया-जीप सवार सभी लोग एक शोक सभा में शामिल होने आ रहे थे। जीप बेकाबू होकर खाई में नीचे गिरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जीप में क्षमता से अधिक सवारियां थी। इसे लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये हुए हादसे में घायल

सिली सायरा निवासी रीजमाराम (45), वालीबाई (20), थारवी (30), अरुणा (25), चम्पा (50), संतू (8), लीला (30), फगनुबाई (50), मीना (24), तीरसाराम (35), मोहनी (50), कुकी (50), बिजली (55), मालीबाई (55), मूलाराम (55) धरमी (50) व पप्पी (40) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाली के दानवरली निवासी सुखी (18), कुंडाल निवासी मीठी (30) और वरदा निवासी अंती देवी (25) घायल हो गए। वहीं कोरवा बाली निवासी छाया कुमारी (2), रेशमी (34), बट्टू (17), अमीया कुमारी (22) और खीमाराम (40) को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next