अंतिम संस्कार कर लौट रहे तीन लोगों की डूबकर मौत

विज्ञापन

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार कर लौट रहे लोगों के साथ बड़ा हादसा हुआ है। नाव से डूबकर 6 लोगों की मौत के बाद इलाके में कोहराम मच गया है। शुक्रवार को बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने के बाद 6 लोगों की डूबकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने 3 लोगो का शव नदी से निकाल लिया है और बाकी लोगों की खोजबीन जारी है। बूढ़ी गंडक में मछुआरे डूबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। बताया जाता है कि नाव पर 10 से 15 लोग सवार थे, जिसमें तीन लोगों का शव निकाला गया है। वहीं बचाए गए दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों के नाम रोहित कुमार, चंद्रजीत कुमार और अमन कुमार हैं। खबर लिखे जाने तक बाकी लोगों की तलाश जारी थी।

 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook