कर्नाटक : महिला ने जज की कुर्सी पर किया जादू-टोना

विज्ञापन

कर्नाटक. किसी मामले में फैसला अपने पक्ष में लाने के लिए जजों को रिश्वत देने की कोशिश की तस्वीर तो कई बार देखने को मिली है. लेकिन कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से जो मामला सामने आया है, वो बेहद चौंकाने वाला है. यहां एक महिला ने केस को प्रभावित करने के लिए अलग ही लेवल पर सिस्टम को हैक करना चाहा. महिला पर आरोप है कि उसने जज की कुर्सी पर कथित तौर पर काला जादू-टोना किया. महिला को गिरफ्तार किये जाने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

बताया जा रहा है कि महिला जादू-टोना की कोशिश करते हुए सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है. जादू-टोना के आरोप में आरोपी महिला के खिलाफ Karnataka Prevention and Eradication of Inhuman Evil Practices and Black Magic Act, 2017 के तहत कार्रवाई की गई है. यानि महिला के ऊपर कर्नाटक अमानवीय कुप्रथाओं और काले जादू की रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम, 2017' के तहत मामला दर्ज किया गया है और जेल भेजा गया है.

केस का रुख बदलने के लिए हरकत

महिला जादू-टोना क्यों कर रही थी? पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने पुलिस को क्या बताया है, यह अब तक साफ नहीं हो सका है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदेह है कि महिला ने एक मामले में मुकदमे का रुख बदलने के मकसद से ये सब किया। फिलहाल पुलिस की ओर से सम्बंधित मामले में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है और आगे की जांच चल रही है। वहीं यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. साथ ही जाद-टोना को लेकर लोग एक बार फिर बात करने लगे हैं.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चिक्काबल्लापुर सिटी में अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश की कुर्सी पर टोटका करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला की उम्र 65 वर्ष बताई जा रही है और उसका नाम मंजुला है. महिला ने जज की कुर्सी पर कथित तौर पर काला जादू किया. बताया जाता है कि 2 दिन पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें महिला जज की कुर्सी पर कथित तौर पर मंत्र पढ़ते हुए और सफेद सरसों के दाने छिड़कते हुए देखी गई. मामला सामने आने के बाद कोर्ट की चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. इस मामले की जांच के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook