विशेष संवाददाता
नाथद्वारा.
द गोल्डन ड्रीम्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बागोल नाथद्वारा जिला राजसमंद, राजस्थान के होनहार छात्र राजवीर जोशी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर स्टेट लेवल टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. उनकी इस शानदार उपलब्धि से द गोल्डन ड्रीम्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिवार, शिक्षकों और सहपाठियों में हर्ष और गर्व का माहौल हैं.
राजवीर जोशी के चयन की खबर मिलते ही स्कूल परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया. विद्यालय के डायरेक्टर श्री गौरव बागोरा और प्रिंसिपल गरिमा बागोरा ने श्री राजवीर जोशी को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री गौरव बागोरा ने कहा, राजवीर जोशी की यह सफलता उसकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति निष्ठा का परिणाम हैं यह पूरे विद्यालय प्रबंधन और हमारे लिए बेहद गर्व का क्षण हैं.
प्रिंसिपल गरिमा बागोरा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, हमें पूरा विश्वास है कि राजवीर जोशी राज्य स्तर पर भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और एक नया कीर्तिमान स्थापित कर विद्यालय व अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे.