एप डाउनलोड करें

मीडिया जिम्मेदार और जवाबदेह बने : मदन पालीवाल

नाथद्वारा Published by: Suresh Bhat Updated Sat, 05 Nov 2016 01:21 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद। 21वीं सदी में मानव सभ्यता ने हर क्षेत्र में चमत्कारिक प्रगति की है। इसमें मीडिया की अहम भूमिका रही है। मीडिया ने रफ्तार पकड़ी है, ऐसे में उसकी भूमिका और अधिक विवेकपूर्ण होनी चाहिए। यह विचार मिराज गु्रप के सीएमडी मदन पालीवाल ने गुरुवार को मासिक पत्रिका स्पष्टिकरण के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथिक के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मीडिया जिम्मेदार और जवाबदेह बने। साथ ही विवेक को सर्वोपरि रखते हुए निष्पक्षता से सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करें। संपादक अरविन्द मुखिया ने पत्रकारिता के आदर्श मूल्यों के प्रति निष्ठ एवं प्रतिबद्धता कायम रखने की बात कही। प्रबन्धक संपादक जगदीश सोनी ने कहा कि स्पष्टिकरण अपने नाम के अनुरूप कार्य करेगा। इस अवसर पर नाथद्वारा नगर पालिका उपाध्यक्ष परेश सोनी, निजी सचिव नेहा श्रीवास्तव, शांतिलाल पालीवाल सहित मिराज समूह से जुड़े प्रतिनिधि और गणमान्य उपस्थित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next