भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के घर काम पाना आसान नहीं, IAS से भी टफ है एग्ज़ाम, जानिए कितनी है सैलरी

विज्ञापन

यदि कोई भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के घर के अंदर का भी कोई काम पाना चाहता है, तो उसके लिए यह आसान नहीं है। इसके लिए एक कठिन एग्जाम से होकर गुजरना पड़ता है। आपको इस एग्जाम के बारे में बताएं उससे पहले हम मुकेश अंबानी के घर के बारे बताएंगे, जिससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि क्यों मुकेश अंबानी के घर का काम पाना भी इतना कठिन है।

मुकेश अंबानी राजाओं वाली ज़िंदगी जीना पसंद करते हैं। मुकेश अंबानी का मुंबई में आलीशान घर है जिसका नाम ऐंटीलिया है। 7 स्टार होटल भी इसके आगे फेल हैं। 200 करोड़ डॉलर (करीब 12912 करोड़ रुपए) में बने इस घर में 3 हेलिपैड से लेकर स्पेशल थिएटर तक कई सुविधाएं हैं। उनके घर में 24 घंटे काम करने के लिए 600 से भी अधिक लोग मौजूद रहते हैं।

एंटिलिया की खासियत

-मुंबई स्थित 27 मंजिला ऊंचा घर ‘एंटीलिया’ 400,000 स्‍क्‍वेयर फीट में बना है।

-2010 में बनकर तैयार हुए इस घर की देखरेख 600 इम्प्लॉई करते हैं।

-एंटीलिया के नीचे के शुरुआती 6 फ्लोर पार्किंग के लिए हैं। इनमें एक साथ 168 कारें पार्क हो सकती हैं।

-पार्किंग के ऊपर वाले फ्लोर में 50 सीटों वाला सिनेमा हॉल और उसके ऊपर आउटडोर गार्डन बना है।

-वाइफ, बच्चों और मां के साथ अंबानी टॉप फ्लोर से ठीक नीचे वाले फ्लोर्स में रहते हैं। यहां सबके रहने के लिए सेपरेट फ्लोर भी है।

– मुकेश अंबानी के इस घर में एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए 9 लिफ्ट लगी हैं।

-घर में 1 स्पा और मंदिर भी है। इसके अलावा योगा स्टूडियो, एक आइसक्रीम रूम और  कई स्विमिंग पूल हैं।

एंटीलिया में काम के लिए कठिन एग्जाम

अंबानी के घर काम करने वाले लोग आलीशान ज़िंदगी जीते हैं। यहाँ नौकरी पाने के लिए आपको कई सारे एग्ज़ाम को क्लियर करना होता है। यहां जॉब के लिए बाकायदा वैकेंसी निकलती है। फिर उसके बाद वैकेंसी फ़ॉर्म भरने वाले लोगों को एक लिखित टेस्ट से भी गुज़रना पड़ता है। इस टेस्ट में होटल मैनेजमेंट और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल होते हैं। जो भी इस टेस्ट में फेल हो जाते हैं उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

ड्राइवरों के लिए टेंडर निकलता है

अंबानी के पास सैकड़ों गाडियां है। जिसके लिए अलग अलग ड्राइवर रखे गए हैं। अंबानी का ड्राइवर बनाने के लिए अलग अलग कंपनियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है। इसके लिए टेंडर निकाला जाता है।

लाखों-करोड़ों में है सैलरी

अंबानी के घर काम करने वाले लोगों की सैलरी लाखों और करोड़ों में है। अंबानी के घर काम करने वाले लोग खुद अपने घर में कई नौकर रखे हुए हैं। ड्राइवरों की सैलरी की बात करें तो यह दो लाख रुपये महीना होती है। ड्राइवर से लेकर नौकर तक उनके यहां सब आलीशान ज़िंदगी जीते हैं।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook