एप डाउनलोड करें

नितिन चंद्रा ने सुरेश वाडेकर को लेकर बनाया भोजपुरी म्यूजिक वीडियो

मुम्बई Published by: Nand Kishore Purohit-Babulal Bagora... ✍️ Updated Sat, 13 Apr 2019 09:43 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुबंई। नितिन चंद्रा शुरुआत से ही भोजपुरी, मैथिलि, मगही इत्यादि भाषाओँ में कुछ बेहतर करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं और इसका परिणाम भी अच्छा मिल रहा है। वैसे तो ये आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन फिर भी आपको बता दूँ की नितिन चंद्रा बिहार के एकमात्र निर्देशक हैं जिनकी भोजपुरी फिल्म देसवा का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया-गोवा में चयन हुआ था। ये एकमात्र निर्देशक हैं जिनके द्वारा बनाई गई। मैथिलि फिल्म मिथिला मखान को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया था। आज कल भोजपुरी में जहाँ एक ओर अश्लीलता की भरमार है वहीँ दूसरी ओर नितिन चंद्रा द्वारा साफ-सुथरा वीडियो तथा फिल्मे बनाकर उलटी दिशा में गंगा बहाने की कोशिश करना प्रशंसनीय है। ये बिहार की भाषाओं में अच्छी गुणवत्ता की म्यूजिक वीडियो, शॉर्ट फिल्म तथा फीचर फिल्म बनाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहते हैं। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इन्होने भोजपुरी में एक नया म्यूजिक वीडियो बनाया है। नितिन चंद्रा का नया भोजपुरी म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो चूका है जिसमें गाने का बोल है सन सन बहे बयार बसंती अमरेंद्र राय के लिखे गीत को स्वर से सुरेश वाडेकर ने और मधुर संगीत से आशुतोष सिंह ने सजाने का काम किया। म्यूजिक वीडियो के निर्माता नीतू एन. चंद्रा, राहुल एस. यादव और नितिन नीरा चंद्रा तथा निर्देशक नितिन नीरा चंद्रा हैं। इस म्यूजिक वीडियो के कलाकार प्रतीक्षा राय और दीपक सिंह हैं जिसे चम्पारण टॉकीज के यूट्यूब चॅनेल बेजोड़ से रिलीज किया गया है। आप सब इस गाने को जरूर सुनिए क्योंकि इस प्रकार का गीत-संगीत सुनना एक अलग अनुभव है और भोजपुरी में ऐसे गाने विरले ही मिलते हैं। पालीवाल वाणी को संजना सिंह ने जानकारी दी।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-Nand Kishore Purohit-Babulal Bagora...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next