महाराष्ट्र राजनीति : एकनाथ शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, देवेंद्र फडणवीस बने डिप्टी सीएम

विज्ञापन

मुंबई. एक अप्रत्याशित राजनीतिक मोड़ में शिवसेना के बागी समूह के नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के पद की शपथ ले ली है। दोनों नेताओं को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शपथ दिलाया।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा “एकनाथ शिंदे जी और देवेंद्र फडणवीस जी को बधाई। आज ये सिद्ध हो गया कि BJP के मन में कभी मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं थी। 2019 के चुनाव में स्पष्ट जनादेश मा. नरेंद्र मोदी जी एवं देवेंद्र जी को मिला था। उद्धव ठाकरे ने सीएम पद के लालच में हमारा साथ छोड़कर विपक्ष के साथ सरकार बनाई थी।“

उन्होंने आगे कहा “भाजपा ने महाराष्ट्र की जनता की भलाई के लिए बड़े मन का परिचय देते हुए एकनाथ शिंदे जी का समर्थन करने का निर्णय किया। श्री देवेन्द्र फडणवीस जी ने भी बड़े मन दिखाते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्णय किया है, जो महाराष्ट्र की जनता के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।“

नड्डा ने कहा “भाजपा ने ये निर्णय लेकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि कोई पद पाना हमारा उद्देश्य नहीं है अपितु नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और महाराष्ट्र की जनता की सेवा करना हमारा परम लक्ष्य है।“

वहीँ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा “भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कहने पर श्री देवेंद्र फडणवीस जी ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है। इसके लिए मैं उन्होंने हृदय से बधाई देता हूँ।“

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook