मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ समाजसेवियों ने लगाए पौधे

विज्ञापन

जबलपुर : राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन की पदाधिकारियों द्वारा स्मार्ट पार्क भोपाल में मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें बरगद, नीम और केशिया के पेड़ लगाए गए एवं मंत्री जी को फाउंडेशन की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य को कामना की और पदाधिकारियों में ऊर्जा के लिए शिव शक्ति की मांग की गई।

महिला संभागीय अध्यक्ष रीतिका भाटिया ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि हमें  इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दीपा ठाकुर, प्रदेश मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं जबलपुर संभाग अध्यक्ष संजय भाटिया जी, भोपाल जिला अध्यक्ष गोल्डी अरोड़ा, सिक्योरिटी ऑफिसर विजय बामणिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook