एप डाउनलोड करें

बुरहानपुर से म.प्र. महाराष्ट्र सीमा लोनी तक मार्ग का 100 करोड़ की लागत से होगा उन्नयन : अर्चना चिटनिस

मध्य प्रदेश Published by: paliwalwani Updated Thu, 04 Jul 2024 01:27 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरहानपुर. भोपाल में पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने भारत सरकार के सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के मुख्य अभियंता-क्षेत्रीय अधिकारी आशीष असाटी से मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न मार्गांे के निर्माण एवं मरम्मत कार्य हेतु मांग रखी। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर से म.प्र. महाराष्ट्र सीमा लोनी तक मार्ग के 100 करोड़ की लागत से उन्नयन तथा वर्तमान में 2.29 करोड़ की लागत से मरम्मत की बात कही।

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 347-सी के अंतर्गत वर्तमान में बुरहानपुर-खरगोन मार्ग में बुरहानपुर से म.प्र. महाराष्ट्र सीमा लोनी-बुरहानपुर मार्ग के उन्नयन कार्य हेतु लगभग 100 करोड़ रूपए एवं मरम्मत-अनुरक्षण कार्य हेतु राशि 2.29 करोड़ रूपए का प्राक्कलन स्वीकृति हेतु मुख्य अभियंता-क्षेत्रीय अधिकारी, भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भोपाल को प्रेषित किया जा चुका है।

श्रीमती चिटनिस ने आग्रह किया कि उक्त नेशनल हाईवे का निर्माण किए जाने हेतु संबंधितों को आवश्यक निर्देश जारी करने का कष्ट करें। साथ ही वर्तमान में बुरहानपुर-खरगोन मार्ग में बुरहानपुर से म.प्र.महाराष्ट्र सीमा लोनी-बुरहानपुर मार्ग के उन्नयन कार्य हेतु राशि लगभग 100 करोड़ रूपए वर्ष 2024-25 की वार्षिक कार्य योजना में स्वीकृत कराने का कष्ट करें और तत्काल प्रभाव से वर्तमान मार्ग की दुर्दशा को देखते हुए अनुरक्षण कार्य हेतु राशि रू. 2.29 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की जाए। साथ ही श्रीमती चिटनिस ने उक्त मार्ग के उन्नयन एवं अनुरक्षण हेतु केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गड़करी से पूर्व मंे मुलाकात कर एवं पत्राचार के माध्यम से मांग की जा चुकी है।

मार्ग पर स्थित तीन पुलियाआंे का करे नवीन निर्माण

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि महाराष्ट्र बार्डर (चोरवड़) से टैक्समो पाईप बुरहानपुर तक जर्जर मार्ग के के बीच स्थित 3 पुलियाओं पुलिया क्रमांक-01 राधा स्वामी सतसंग के पास, पुलिया क्रमांक-02 ड्रीमलेंड सिटी के पास एवं पुलिया क्रमांक-03 टैक्समो पाईप फैक्ट्री के सामने वाली पुलिया का का नवीन निर्माण को भी स्वीकृत कर निर्माण किया जाए। यह तीनों पुलियाएं बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि वर्षाकाल में इस पर बाढ़ की स्थिति निर्मित होने के कारण घंटों महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश का संपर्क टूट जाता है।

नेशनल हाईवे निर्माण से नया समृद्धि मार्ग खुलेगा

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने निर्माणाधीन 753 एल-एनएच झिरी बुरहानपुर म.प्र. से अंकलेश्वर, गुजरात तक एवं बुरहानपुर से खरगोन तक नेशनल हाईवे का निर्माण करने की मांग रखी। उक्त नेशनल हाईवे का निर्माण होने से पश्चिमी म.प्र., गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व दक्षित भारत की कनेक्टीविटी का नया समृद्धि मार्ग खुल सकेगा। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि वर्तमान में निर्माणाधीन 753 एल-एनएच झिरी बुरहानपुर म.प्र. से अंकलेश्वर, गुजरात तक किए जा रहा मार्ग जो गुजरात के अंकलेश्वर होते हुए महाराष्ट्र के निम्बोल, अंतुर्ली होते हुए मध्यप्रदेश के ईच्छापुर के पास बुरहानपुर से मुक्ताईनगर तक बन रहे फोरलेन मार्ग से जोड़ा जा रहा है। किन्तु उक्त मार्ग को अंकलेश्वर से महाराष्ट्र के सावदा, रावेर, मध्यप्रदेश के बिरोदा होते हुए ग्राम झिरी से इंदौर-ईच्छापुर मार्ग से जोड़ा जाना अतिआवश्यक है।

खरगोन के ग्राम सरवरदेवला से बुरहानपुर को जोड़ा जाना आवश्यक

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि वर्तमान सरकार के दूरदर्शी निर्णय के अनुसरण में इंदौर से इच्छापुर मार्ग के बीच 753 एल-एनएच के निर्माण का कार्य युद्ध-स्तर पर चल रहा है जो निश्चित रूप से प्रशंसनीय हैं। यह मार्ग मध्यप्रदेश की पश्चिम दिशा पर स्थित ग्राम ईच्छापुर के समीप महाराष्ट्र की सीमा पर एनएच-53 से जाकर मिलता हैं।

उसी प्रकार उत्तर दिशा में उक्त मार्ग इंदौर महानगर के समीप स्थित एनएच.347 बीजी पर मिलता है। वहीं बुरहानपुर से खरगोन के मध्य खरगोन से ग्राम सरवरदेवला तक रा.रा.कं. 347 सी के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है जिसे बुरहानपुर तक जोड़ा जाना आवश्यक है।

देश का तीसरा लॉजिस्टिक हब बनेगा बुरहानपुर

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि यदि निर्माणाधीन 753 एल-एनएच झिरी बुरहानपुर म.प्र. से अंकलेश्वर गुजरात तक एवं बुरहानपुर से खरगोन तक नेशनल हाईवे का निर्माण किया जाता हैं तो बुरहानपुर भारत वर्ष में नागपुर एवं इंदौर के बाद देश का तीसरा ‘‘लॉजिस्टिक हब‘‘ बन जाएगा। बुरहानपुर भारत वर्ष के लगभग मध्य भाग में पड़ता हैं, उक्त मार्ग बनने से देश की चारों दिशाओं में दूर्तगति से आवागमन हेतु सड़क मार्ग खुल जाएंगे।

जिससे स्थानीय निवासियों के साथ मोटरयान चालकों को भी लाभ होगा। 753 एल-एनएच झिरी बुरहानपुर म.प्र. से अंकलेश्वर गुजरात तक बन जाने से वाहनों के डीजल के खपत में भी भारी कमी आएगी और वे कम समय में अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे। साथ ही मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पर्यटन की महत्वकांशी योजना स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को जोड़ने वाला यह मार्ग, जिससे मध्यप्रदेश राज्य से सीधा संपर्क हो सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next