एप डाउनलोड करें

नर्मदा अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिवार जनों ने अस्पताल में किया हंगामा

मध्य प्रदेश Published by: indoremeripehchan.in Updated Tue, 07 Apr 2026 10:59 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर. जिला चिकित्सालय के पास नर्मदा हॉस्पिटल छतरपुर है, जहां एक महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। जिसमें डॉ. रोहित अहिरवार और डॉ. राजपूत के द्वारा यह ऑपरेशन किया गया था। 

महिला का बच्चादानी का ऑपरेशन करने के बाद उसका पेट फूल रहा था और डॉक्टर लगातार उसे ठीक होने का आश्वासन दे रहे थे महिला की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने आंत चिपक जाने के चलते उसका दूसरी बार ऑपरेशन किया परंतु महिला की हालत गंभीर हो चुकी थी जिसके चलते उसे हार्टअटैक आया और वह खत्म हो गई। 

महिला का नाम सिया अहिरवार पति मुन्ना लाल अहिरवार वार्ड नं.2 की रहने वाली है महिला के पति मुन्ना लाल अहिरवार ने बताया कि 80 हजार रुपए बच्चा दानी निकालने के लिए डाक्टरों ने लिए उसके बाद पेट में आंतें चिपक जाने का ऑपरेशन कराने के नाम पर 70 हजार लिए उसके बाद भी मेरी पत्नी की मौत हो गई। 

इस संबंध में डाक्टरों की घोर लापरवाही सामने आई है और परिवार जनों ने इस मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज करा दी है। देर रात तक नर्मदा हॉस्पिटल के बाहर मृत महिला के परिजनों ने हंगामा किया उसके बाद पुलिस बल आने के बाद मामला शांत हुआ फिलहाल डाक्टरों की की गई लापरवाही के चलते एक महिला की मौत हो गई।

महिला की बच्चियों का कहना है कि मेरी मां पूर्ण रूप से स्वस्थ थी डाक्टरों की लापरवाही के चलते मेरी मां की जांन गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next