📅 Wednesday, 07 October 2026 | 11:47 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,490 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,700 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविरों का सीबीईओ ने किया अवलोकन

📅 23 May 2026, 02:34 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविरों का सीबीईओ ने किया अवलोकन
Amet News : ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविरों का सीबीईओ ने किया अवलोकन

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. विद्यार्थियों को समुदाय से जोड़ने के साथ समाज सेवा की अभिरुचि जागृत करने के लिए संचालित हो रहे 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविरों का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सियाणा दोवड़ा पनौतीया में अवलोकन किया।

 विद्यार्थियों द्वारा गांव के आस्था स्थल मंदिर देवरे की सफाई हैंडपंप के आसपास पानी की निकासी को सही करने विद्यालय परिसर और चौपाल पर पक्षियों के लिए चुग्गा पानी के पात्र लगाने के साथ पेड़ पौधों को प्रतिदिन पानी पिलाने का कार्य किया जा रहा है। विद्यार्थियों में लिखित कौशल अभिवृद्धि के लिए रोजाना प्रतिवेदन लिखवाने के साथ काव्य सृजन निबंध लेखन आदि करवाया जाता हैं।

शिविर में प्रतिदिन समय सारणी अनुसार राष्ट्रीय एकता साम्प्रदायिक सद्भावना परिवार कल्याण पर्यावरण संरक्षण मतदान के प्रति जागरूकता सामाजिक बुराइयों का निवारण मिट्टी से खिलौने निर्माण करवाना कानूनी साक्षरता साहित्य स्वाध्याय आदि विषयों की जानकारी विशेषज्ञ द्वारा प्रदान की जा रही हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें