📅 Wednesday, 07 October 2026 | 11:47 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,490 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,700 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : समाज सेवा शिविर में मतदान के प्रति संचेतना प्रसारित की

📅 23 May 2026, 02:22 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : समाज सेवा शिविर में मतदान के प्रति संचेतना प्रसारित की
Amet News : समाज सेवा शिविर में मतदान के प्रति संचेतना प्रसारित की

आमेट. उपखंड आमेट की नवीन घोषित ग्राम पंचायत ढेलाणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे समाज सेवा शिविर में मतदान के प्रति संचेतना के प्रचार प्रसार हेतु विद्यार्थियों से वार्तलाप की।

संजू शर्मा ने बताया की जिन विद्यार्थियों की उम्र 18 प्लस हो गई है। उन्हें अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाना  चाहिए । नाम जुडवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। अच्छे लोकतंत्र की यह पहचान है कि बिना लोभ एवं डर के जनता मतदान करें। सही जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सके। फॉर्म नंबर 6, 7, 8 के बारे में विस्तृत जानकारी दी! शिविर प्रभारी कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजू शर्मा ने विद्यार्थियों से नारे लगवाये, अब तो मैं मतदाता हूं,

भारत का भाग्य विधाता हू। डरने की क्या बात है,

पुलिस प्रशासन साथ हे।भारत देश महान है,

 करते सब मतदान हैं।ईवीएम में नहीं है खोट,

 बटन दबाते लगता है वोट ।दल प्रभारी शिक्षक मनोज कुमार शर्मा ने प्रातः कालीन सत्र में प्रार्थना के बाद योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। परिसर की सफाई के बाद पौधो, को पानी दिया तथा परिंडो में ताजा पानी भरा । शारीरिक शिक्षक ने  बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।

इसलिए हमें प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम से शरीर सुडौल एवं स्वस्थ रहता हे। मतदाता शपथ दिलाने के बाद, मतदाता जागरूकता रैली निकाली जिसमे विद्यार्थी नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली सुनील, धर्मचंद, चेतना, निलेश, पूजा, रीना सोनिया, खुशबू, किस्मत, ललिता, हुकमराम, आभा, अनमोल, भावना, लक्ष्मी, नारायण, प्रहलाद, सुनील योगेश ने भाग लिया। यह जानकारी शिविर प्रभारी संजू शर्मा ने दी।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें