📅 Wednesday, 07 October 2026 | 11:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,490 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,700 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढेलाणा में परिंदों के लिए दाने पानी की व्यवस्था

📅 23 May 2026, 02:37 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढेलाणा में परिंदों के लिए दाने पानी की व्यवस्था
Amet News : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढेलाणा में परिंदों के लिए दाने पानी की व्यवस्था

पशु पक्षी प्रकृति की अनमोल कृति - मनोज कुमार शर्मा

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. ग्रीष्मकालीन शिविर के तहत  राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढेलाणा में चल रहे समाज सेवा शिविर के विद्यार्थियों की ओर से राजसमंद जिले में पड रही भीषण गर्मी में पक्षियों की जान माल की रक्षा के लिए परिंडे बांधे ने का अभियान चलाया। समाज सेवा शिविर प्रभारी संजू शर्मा ने परिंडा बांधकर अभियान की शुरुआत की।

समाज सेवा शिविर के प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने-अपने घर पर एक-एक परिंडा बांधने का संकल्प लिया। दल प्रभारी मनोज कुमार शर्मा शारीरिक शिक्षक में " पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन " विषय पर बोलते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को अपने-अपने घर पर एक चिड़ियाघर तथा एक दाना पात्र , एक परिण्डा  जरूर लगाकर,  नियमित ताजा पानी भरना चाहिए।

शिविर प्रभारी संजू शर्मा ने बताया कि पक्षियों से पर्यावरण सुरक्षित रहता है। वर्तमान समय में पक्षियों की अनेक प्रजातियां संरक्षण के अभाव में लुप्त होती जा रही है। ऐसे समय समाज सेवा शिवार के शिवरार्थियों द्वारा इनका संरक्षण करना बहुत ही पुनीत  कार्य होगा। जीव जंतु हमारे राष्ट्रीय की धरोहर है। इनका संरक्षण आवश्यक है।

शिवरार्थी आभा, अनिल, अनमोल, भावना, चेतना, धर्मचंद, दिनेश, खुशबू, हुमराम, किस्मत, ललिता, लक्ष्मी, नारायण, निलेश, पूजा, प्रहलाद, रीना, सोनिया, सुनील एवं योगेश ने परिंडे बांधने का के कार्य में अमूल्य सहयोग किया। यह जानकारी शिविर प्रभारी संजू शर्मा ने दी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें