कन्नौद में डोल ग्यारस पर विशाल चल समारोह निकाला गया

विज्ञापन

कन्नौद रिपोर्टर-विनोद भूतडा 

देवास. मध्य प्रदेश के देवास जिले में कन्नौद कांटाफोड तथा हाटपीपल्या सहित कई नगर और गांव में डोल ग्यारस के पावन अवसर पर विशाल चल समारोह निकाला गया. यहां मंदिर से भगवान को कांच के आकर्षक भन भावन तथा सुंदर डोल (विमान) में विराजित कर नगर के मुख्य मार्गाे से चल समारोह के रूप से निकाला गया. 

विमानो के साथ अखाडे भी निकाले गए, जिसमें कलाकारो ने तरह/तरह के करतब दिखाएं. दोपहर बारह बजे मंदिर में आरती होने के बाद सभी विमान अखाडे निर्धारित स्थान पर एकत्रित हुए तथा वहां से चल समारोह के रूप में तालाब स्थित मंदिरो पर पहुंचे, जहां महाआरती की गई और पूरे दिन नगर में मैला लगा रहा.  

विमान की पूजा की गई, इस विमान-उत्सव को लेकर काफी दिन पूर्व से तैयारी की जाती हैं, तैयारी में छोटों बच्चों से लेकर वरिष्ठजनों का अनमोल सहयोग मिलता हैं. प्रभु सेवा करने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. गांव की अदभूत भक्ति सेवा देखने लायक होती हैं. 

सामाजिक संस्थाओ व्दारा मंदिर के पुजारी तथा अखाडे के उस्ताद का सम्मान किया गया. कांटाफोड में विमान उत्सव मनाया. जिसमें विमान उत्सव चल समारोह तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया. हाटपीपल्या में भगवान श्री नृसिंह की प्रतिमा को नदी मे तैराया गया जैसे ही मूर्ति पानी मे तैरने लगी  तो जय श्री नृसिंह भगवान  के जयकारे लगते रहे. डोल ग्यारस का पर्व प्रति वर्ष श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ मनाये जाने की परंपरा वर्षाे से चली आ रही है.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook