वैज्ञानिकों की उल्लेखनीय सफलता पर थाली बजाकर खुशी जाहिर की

विज्ञापन

जोधपुर :     

अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 24 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है. भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी. मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी की ओर भारत के एक और कदम के बाद हर ओर खुशियां हैं.

पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका, प्रसिद्व कवयित्री श्रीमती नलिनी पुरोहित गोकुलधाम सोसायटी, जोधपुर ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वैज्ञानिकों की उल्लेखनीय सफलता से खुश होकर देश भर में खुशियां मनाई गई. इसी शृंखला में गोकुल धाम 23 सेक्टर जोधपुर की महिलाओं नलिनी पुरोहित, हेमलता, पूनम, खूश्बू, पुनम, राज रानी जी, कविता आदि सखियों ने ताली और थाली बजाकर अपनी खुशी जाहिर की.

इसरो ने कर दिखाया है, चांद पर भारत का झंडा लहराया है.

चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराकर, भारत का सिर गर्व से ऊंचा उठाया है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook