एप डाउनलोड करें

टोंक में 4 इंच से ज्यादा बारिश :अलवर में बहने लगी नदी, दौसा में जगह-जगह पानी भरा; 10 से ज्यादा जिलों में बारिश

जयपुर Published by: paliwalwani Updated Fri, 03 Jul 2026 12:34 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर.

राजस्थान में गुरुवार को मानसून की एंट्री हो गई है। जयपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, अलवर, अजमेर, प्रतापगढ़, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, भरतपुर, उदयपुर सहित 10 से ज्यादा जिलों में बरसात हुई। टोंक जिले के मालपुरा क्षेत्र के टोरडी सागर में 4 इंच से ज्यादा बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ में एक से डेढ़ इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है। अलवर में तेज बारिश के बाद रूपारेल नदी बहने लगी।

सीकर के नीम का थाना में बारिश से सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। उदयपुर के ऋषभदेव में आधे घंटे तक बरसात हुई। दौसा जिले के कई इलाकों में पानी भरने होने से लोगों को परेशानी हो रही है। दो दिन से बदले मौसम के कारण लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली है।

तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर राजस्थान-पाकिस्तान के बॉर्डर वाले जिलों में अब भी तेज गर्मी का असर है। यहां तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड हो रहा है।

सीकर जिले के नीमकाथाना में सुबह 8 से 11 बजे तक बारिश का दौर चला। इस दौरान शहर के श्याम मंदिर कॉलोनी, बुगदा के पास, शाहपुरा रोड पर पानी भर गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next