वायदा कारोबार में : मजबूत हाजिर मांग उभरने से सोना वायदा कीमतों में तेजी

विज्ञापन

नयी दिल्ली. 15 अक्टूबर (भाषा) वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 2,041 रुपये उछलकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। इससे पहले लगातार तीन कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। निवेशकों की ओर से निचले स्तर पर खरीदारी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के कारण कीमती धातु की मांग में फिर से तेजी आई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2,041 रुपये यानी 1.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,47,889 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

यह तेजी ऐसे समय आई, जब पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत 5,651 रुपये यानी करीब 4 प्रतिशत गिर गई थी। 9 अक्टूबर को 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,499 रुपये थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, दिसंबर अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद संभल गया। न्यूयॉर्क में इसकी कीमत 66.80 डॉलर यानी करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 4,174.70 डॉलर प्रति औंस हो गई।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook