अनिल बागोरा, पुलकित पुरोहित
इंदौर.
पालीवाल ब्राह्मण सामाज 44 श्रेणी इंदौर प्रतिभाशाली युवा ने एक बार फिर अपने दम पर पालीवाल समाज का नाम ही रोशन नहीं किया, बल्कि भारत और माँ अहिल्या की पवन धरती इंदौर को गौरवान्वित कर स्वर्ण अक्षरों में नाम इतिहास रच दिया.
पालीवाल समाज के युवा योग साधक श्री अजय पिता सत्यनारायण जोशी (ग्राम. उथनोल) ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और इंदौर का नाम गौरवान्वित किया हैं. मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित प्रतिष्ठित 5 वें योगासन स्पोर्ट्स एशिया कप 2026 में श्री अजय जोशी ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया.
शार्वया योग इंटरनेशनल के तत्वावधान में एशियन स्पोर्ट्स योगासन फेडरेशन द्वारा दिनांक 25 से 27 जून 2026 तक कुआलालंपुर के किंग्स्टन होटल में इस भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन आयोजित किया गया था. इसमें एशिया भर के श्रेष्ठ योग साधकों ने भाग लिया.
भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री अजय जोशी ने 24 से 28 वर्ष आयु वर्ग (Boys) की ट्रेडिशनल योगासन स्पोर्ट्स स्पर्धा में भाग लिया. अपनी अद्भुत एकाग्रता, संतुलन और परिपूर्ण योग मुद्राओं के दम पर श्री अजय जोशी ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
विजेता श्री अजय जोशी को यह मेरिट सर्टिफिकेट एशियन स्पोर्ट्स योगासन फेडरेशन के महासचिव श्री नीरज कुमार सोंधी, तकनीकी सचिव श्री किशोर कुमार ज्ञान दुरई, सिंगापुर की तकनीकी सचिव रुचिका पतनी एवं मलेशिया के आयोजन निदेशक डॉ. राजेंथिरेन की गरिमामयी मौजूदगी में प्रदान किया गया.
श्री अजय जोशी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पालीवाल ब्राह्मण समाज, पालीवाल वाणी मीडिया समूह, श्री लक्ष्मीनारायण मंडल ग्राम (बड़ा भाणुजा), संस्था ब्राह्मण परिवार, कंकु देवी हेमराज पुरोहित सेवार्थ ट्रस्ट भाणा इंदौर, जय माँ सर्वशक्ति मंडल गंगा नगर इंदौर, इंदौर मेरी पहचान, पालीवाल गौरव, पालीवाल सखी, पालीवाल किरण, पालीवाल न्यूज आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की मंगल शुभकामनाएं दी. उनकी इस जीत ने साबित कर दिया कि भारतीय योग परंपरा आज भी विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं.
नगर में हर्ष की लहर : श्री अजय जोशी की इस अंतरराष्ट्रीय जीत की खबर मिलते ही इंदौर में उनके परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई. योग को खेल के रूप में नई पहचान दिलाने वाले अजय जैसे युवा देश की असली ताकत हैं.