पालीवाल समाज द्वारा योग स्वर्ण पदक विजेता कुमारी चेताली जोशी सम्मानित

विज्ञापन

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर द्वारा 80 वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 शनिवार को श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर, पालीवाल समाज धर्मशाला इंदौर पर एक रंगारंग भव्य आयोजन पर पालीवाल समाज के कई प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं सहित समाज को गौरवान्वित करने वाले खेल/खिलाड़ियों और समाजसेवियों का भव्य सम्मान किया गया. 

इसी कड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री भुरालाल जी व्यास, शिक्षा मंत्री श्री सुरेश जी दवे एवं श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के श्री संतोष जी जोशी ने योग में स्वर्ण पदक विजेता कुमारी चेताली पिता संजय जी जोशी (ग्राम. मोरड़ी) को आराध्यम द योगा स्टूडियो की डायरेक्टर एवं अंतर्राष्ट्रीय योगा टीचर श्रीमति चेतना जोशी (तिवारी) द्वारा 1100 रुपए की नगद राशि श्रीमती मंजू विष्णु जोशी (ग्राम. बिजनोल) के हाथों देकर सम्मानित किया गया. 

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योगा टीचर श्रीमति चेतना जोशी (तिवारी) ने कहा कि चेताली जोशी को योग से संबंधित किसी भी कार्य में आवश्यकता पड़ने पर समय-समय पर मदद करने का भी आश्वासन दिया. 

  • पालीवाल समाज द्वारा कुमारी चेताली पिता संजय जी जोशी को सम्मानित किया जा रहा था, तब मन में प्रसन्नता, आत्म-सम्मान और संतुष्टि की भावना समाजजनों में दिखाई दी. कुमारी चेताली जोशी ने कहा कि में पालीवाल समाज की बहुत आभारी हुं कि उन्होंने मुझे सम्मानित कर अपार खुशियां दी. 
    मेरे परिवार के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं हैं. जब समाज सम्मानित करता है, तो ऐसा महसूस होता कि देश सम्मानित कर रहा हैं. उन्होंने कहा कि बड़ी सफलता, अच्छे काम या सम्मान पर बहुत अधिक गर्व, खुशी और संतोष महसूस होता हैं. यह सम्मान और महिमा से भरा एक विशेष पल होता हैं, जो मेरे और मेरे परिवार के लिए सादियों तक याद किया जाएगा.

HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook