इंदौर. पुलिस रेडियो कंट्रोल रूम में पदस्थ टीआई पुष्पेंद्र सिंह ने आज सुसाइड कर लिया. कंट्रोल रूम में पदस्थ टीआई पुष्पेंद्र पिता बलवीर सिंह राणा उम्र 51 साल ने घर में ही ज़हर खा लिया. उन्हें परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए सीएचएल हॉस्पिटल में एडमिट कराया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस जांच में सामने आया है की वे लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहे थे उसी के चलते यह कदम उठाया है. उन्हें हार्ट की समस्या के अलावा कुछ अन्य बीमारियों ने घेर लिया था. उन्होंने 14 अक्टूबर 2021 को अपने घर में सल्फास की गोली खा ली थी।जिसके बाद उन्हें आनन फानन में सीएचएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार जानकारी मिली है कि पिछले कुछ समय से राणा डिप्रेशन में थे. इसी चलते उन्होंने यह कदम उठाया है. उन्हें 2002 से हार्ट की समस्या थी।साथ ही अन्य बीमारियों ने भी उन्हें घेर लिया था. रेडियो एसपी सुनील राजोरा ने बताया कि पुष्पेंद्र का डेढ़ माह पहले ही अन्य जिले में तबादला हो गया था. उसको लेकर भी वह तनाव में थे. उन्हें रेडियो एसपी के दफ्तर में पदस्थ कर दिया गया था. परिजन मौत के संबंध में कुछ कहने की स्थिति में नहीं है. सुबह हॉस्पिटल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और टीआई पुष्पेंद्र के रिश्तेदार पहुँच गए. एसपी रेडियो सुनील राजौरा ने बताया टीआई पुष्पेंद्र सिंह का तबादला हो गया था लेकिन ने कैंसल करा कर फिर ड्यूटी पर आ गए थे. पुलिस जांच में समाने आया है कि वे लंबे समय से डिप्रेशन के शिकार थे और उसी के चलते इतना बड़ा कदम उठा लिया. फिलहाल परिजन कुछ भी कहने की स्थिति में अभी नहीं हैं.
टीआई ने जहर खाया : डिप्रेशन के चलते उठाया कदम, हुई मौत
टीआई ने जहर खाया : डिप्रेशन के चलते उठाया कदम, हुई मौत
🟢 पालीवाल वाणी वॉट्सऐप चैनल
सभी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें
जॉइन करें →
सभी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें