गैंगरेप : कमरे में सफाई के नाम पर महिला को शराब पिलाकर किया गलत काम
भीलवाड़ा : राजस्थान की टेक्सटाइल सिटी के नाम से प्रसिद्व भीलवाड़ा के एक होटल में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक शख्स ने पैसे की बात कहकर महिला को सफाई के नाम कमरे में बुलाया. फिर वहां पहले से मौजूद अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे शराब पिलाई और बाद में उसके साथ 6 लोगों ने गैंग रेप किया. आरोपियों में होटल का एक कर्मचारी भी शामिल है. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि पीली शर्ट पहने एक आदमी उसे सफाई के लिए होटल के कमरे में ले गया. इस काम की एवज में उसे एक हजार रुपये देने की बात भी कही. महिला उसके साथ जब कमरे में पहुंची तो वहां तीन आदमी पहले से बैठकर शराब पी रहे थे. महिला भी वहां जाकर बैठ गई. फिर वे चारों लोग शराब पीने लगे और महिला को भी शराब पिला दी. फिर वे महिला के साथ जबरदस्ती करने लगे. चारों ने जबरदस्ती करने के बाद होटल वाले को बुलाकर कहा कि यह होटल का मालिक है और उस आदमी ने भी उसके साथ जबरदस्ती की. एक दूसरा शख्स उसे खींच कर ले गया और आमने-सामने के कमरों में उसके साथ जबरदस्ती करते रहे और बाहर से ताला लगा दिया. वहां से निकलने के बाद महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में बड़ा एक्शन, आयशर मालिक गिरफ्तार, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित
अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए पत्नी ने CCL कर्मी पति की कराई हत्या : खून से सना दाउली, चाकू और मोबाइल बरामद
एक खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत : एक घर में दो लोगों की हत्या : सिर काटकर घर के मंदर में त्रिशूल के सामने रख दिया
Meerut Snake Murder Case : अवैध संबंधों ने रची कत्ल की साजिश : 1000 रुपए का सांप और गला घोंटकर हत्या : अदालत ने सुनाई फांसी की सजा