एप डाउनलोड करें

श्री चारभुजानाथ जी की भव्य पदयात्रा आज इंदौर से रवाना होगी : श्री चारभुजानाथ भक्त मंडल पालीवाल बंधु के तत्वाधान में

इंदौर Published by: sunil paliwal-Anil Bagora Updated Wed, 28 Aug 2024 12:54 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Anil Bagora-Sunil Paliwal

इंदौर. श्री चारभुजानाथ भक्त मंडल एवं पालीवाल बंधु के व्यवस्थापक सर्वश्री राजेश बागोरा, ज्ञानेंद्र आंजना, तपन व्यास, पुरुषोत्तम बागोरा (बालक) ने पालीवाल वाणी को बताया कि ब्रह्मलीन श्री शंभुलाल पिता तुलसीराम व्यास (महाराज) की प्रेरणा से प्रभु चारभुजानाथ की भव्य पैदल यात्रा का निरंतर 37 वां वर्ष हैं. उक्त यात्रा में पदयात्री श्रध्दा भक्ति एवं प्रभु के प्रति समर्पण भाव का संकल्प देकर पद यात्रा में भक्तगण शामिल होते है. 

इंदौर से प्रभु चारभुजा मंदिर राजस्थान तक लगभग 550 किलो मीटर से ज्यादा की यात्रा करने हेतु सैंकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष पदयात्री दिनांक 28 अगस्त 2024 को प्रभात फेरी के रूप में श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर, पालीवाल धर्मशाला इंदौर से श्री चारभुजा (गढ़बोर) राजस्थान के लिए प्रस्थान रवाना होगें. प्रभु यात्रा इंदौर से दिनांक 28 अगस्त 2024 को रवाना होकर 14 सितंबर 2024 तक निरंतर जयघोष के साथ भक्त अपनी सेवाएं प्रभु आराधना में दिखाई देगें. रात्रि विश्राम के पूर्व पैदल यात्री पूजा-अर्चना प्रतिदिन कर भजन कीर्तन का दौर चलेगा.

पैदल यात्रा में शामिल होने के लिए कल पदयात्री श्री चारभुजानाथ मंदिर इंदौर रात्रि जागरण में दुर-दराज से यात्रा में शामिल हुए. श्री चारभुजानाथ भक्त मंडल द्वारा ब्रह्म मुहर्त में सुबह 5. 30 बजे हनुमान चालीसा, चतुर्भूजपच्चीसी पाठ, मंगला आरती के पश्चात् इंदौर से चारभुजा के लिए सादगी पूर्ण पदयात्रा में प्रारंभ करते हैं. 

श्री चारभुजानाथ मंदिर इंदौर से प्रारंभ होकर पदयात्रा चारभुजा मंदिर (गढ़बोर) राजस्थान जलजुलनी एकादशी पर पहुंचेगी. पद यात्रा का जगह-जगह स्वागत होता हैं. जो अदभूत नजारा देखने को मिलेगा.

पद यात्रा व्यवस्था सेवा समिति सर्वश्री राजेश बागोरा, तपन व्यास, ज्ञानेंद्र आंजना, पुरुषोत्तम बागोरा, हर्षद जोशी (मोनु), दिनेश व्यास, निर्भय सिंह जी आँजना, कमलेश व्यास, भारत सिंह आँजना, आशाराम जी आँजना ने आगे बताया कि श्री चारभुजानाथ भक्त मंडल, पालीवाल बंधुओं के तत्वाधान में निकलने वाली प्रभात फेरी में प्रतिवर्षानुसार इंस वर्ष पैदल यात्रा में मातृशक्ति आकर्षण का केंद बिंदु रहेगी. प्रभातफेरी शोभायात्रा में पदयात्रीयों का विभिन्न मंचों से भव्य स्वागत होगा. इस दौरान समाज के सम्मानिय समाजबंधु श्री चारभुजानाथ भक्त मंड़ल के पदयात्रीयों को स्वागत, सत्कार कर उन्हें आगामी यात्रा के लिए रवाना करेंगे. 

!! प्रभु आपकी जय हो !!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next