इंदौर की महिला आरक्षक निकिता जोशी की सतर्कता से 6 साल के मासूम की जिंदगी बचा ली

विज्ञापन

इंदौर.

इंदौर की महिला आरक्षक निकिता जोशी की सतर्कता, सूझबूझ और अदम्य साहस ने एक 6 साल के मासूम की जिंदगी बचा ली। ड्यूटी खत्म कर जब निकिता परदेशीपुरा पुलिस लाइन स्थित अपने घर पहुंचीं, तभी पास के मंदिर परिसर से बच्चों के घबराकर चिल्लाने की आवाज आई। बिना एक पल गंवाए निकिता मौके पर पहुंचीं, तो देखा कि झाड़ियों में एक बच्चा करंट की चपेट में अचेत पड़ा था और उसके हाथ में बिजली का तार फंसा हुआ था।

गंभीर परिस्थिति में घबराने के बजाय निकिता ने सूझबूझ दिखाई और पास ही मौजूद बच्चों से क्रिकेट का बैट लेकर उसकी मदद से मासूम के हाथ को बिजली के तार से अलग किया। करंट से मुक्त होते ही सहमे हुए बच्चे ने रोते हुए मदद मांगी। निकिता ने फौरन उसे गोद में उठाया और बिना एंबुलेंस का इंतजार किए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। 

समय पर मिले सही इलाज से बच्चे की जान बच गई और डॉक्टरों ने पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया। मासूम के परिजनों ने निकिता की इस मानवता और तत्परता के लिए उनका दिल से आभार जताया है, वहीं एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने इस साहसिक कार्य के लिए उन्हें सम्मानित और पुरस्कृत करने की अनुशंसा की है। निकिता जोशी की यह कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी हम सभी के लिए एक मिसाल है। 

आपकी नजर :  निकिता जी के बारें में...

Very good Nikita tumne samay per jo pahal ki hai is bacche ke liye Ishwar tumhare sath mein bhi Aisa Hi aage chalkar tumhare har raste saaf Karta Rahe aur tum hamesha sabki madad Karti raho yahi Kamna Karti hun main Jay Mata ki mera khoob Sara Aashirwad beta बहुत-बहुत dhanyvad tumko

  • साध्वी नलिनी दास 

दूसरे पुलिस कर्मियों को सीख लेने की आवश्यकता : सुश्री निकता जोशी जी, बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं, अदम्य साहस का‌ परिचय और त्वारित कार्यवाही, पुलिस का दिमाग वास्तव में ऐसा ही होना चाहिए, निकलता जोशी जी, से दूसरे पुलिस कर्मियों को सीख लेने की आवश्यकता है, ‌मानव अधिकार परिषद, का जब भी कोई आयोजन होगा, तो हम निश्चित सम्मानित करने हेतु खोजवाएंगे, हमारा हृदय गर्व से प्रफुल्लित हो गया है,‌हमारी बेटियां रोज नया कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, सादर, भारत माता की जय, जय जगत, जय हिन्द, वंदेमातरम, सत्यमेव जयते,

  • डॉ बी एल द्विवेदी, राष्ट्रीय वरिष्ठ प्रभारी, ‌मानव अधिकार परिषद

बेटी तुम्हारे इस साहसिक कार्य से न केवल इंदौर शहर बल्कि पूरे देश को गर्व है.

  • Ravindra Khare

बहन निकिता जोशी जी को उनके साहस और तत्परता के लिए प्रणाम, साधुवाद 

 

  • Neeraj Purohit

मानव सेवा में वर्दी का सम्मान बढ़ाया है निकिता जी आप ने इस नेक कार्य में अपना योगदान देने की तहदिल से बहुत बहुत बधाई

 

  • Krishna Meena

अपने सूझबूझ का अच्छा परिचय दिया समय रहते ही त्वरित निर्णय लेना ही एक अच्छे कर्तव्य निष्ठा व्यक्ति की पहचान है अच्छे कर्म करते रहो फल ईश्वर देता है.

 

  • Shailendra Rawat

इन्होंने एक बच्चे की जान बचाकर बहुत ही तारीफ है काबिल काम किया है ऐसे लोग हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है दिल से धन्यवाद देते हैं.

  • Lalit Chouhan

इस साहसी कार्य के लिए निकिता जी को विभाग द्वारा एक प्रमोशन मिलना चाहिए.

  • Dayashanker Tripathi

 

 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook