दुखद खबर : पालीवाल समाज की मातृशक्ति श्रीमती गोमती जोशी का निधन

विज्ञापन

इंदौर । पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर की मातृशक्ति श्रीमती गोमती पति श्री अशोक जी जोशी (ग्राम. बामन टूंकड़ा) का आज दिनांक 24 अप्रैल 2021 को दुखद निधन हो गया. आज दिनांक 25 अप्रैल 2021 को भौरासला मुक्तिघाम पर दाह संस्कार संपन्न हुआ. आप सर्वश्री ब्रह्मलीन तुलसीराम जी जोशी (रामबाग वाले) की बड़ी पूत्रवधु एवं रूपेश जोशी, यतिन जोशी की पूजनीय माताजी थी. उक्त जानकारी पालीवाल बजरंग मंडल के सक्रिय समाजसेवी श्री दिलीप मोतीलाल जी जोशी (ग्राम. बामन टूंकड़ा) ने पालीवाल वाणी को दी।

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज, मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, संस्था दवे ग्रुप, पालीवाल वाणी, लक्ष्मीनारायण मंडल, श्री सांवरिया रामायण मंडल, पालीवाल बजंरग मंडल, पालीवाल, जय अंबे ग्रुप शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook