एप डाउनलोड करें

श्री मामादेव जी बावसी का रात्रि जागरण और महाप्रसादी के साथ जोशी परिवार द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान समारोह

इंदौर Published by: sunil paliwal-Anil Bagora Updated Mon, 20 Apr 2026 01:37 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर. मामादेव जी बावसी का रात्रि जागरण शनिवार को वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व निगम सचिव ब्रह्मलीन श्री बंशीलाल नानालाल जी जोशी (ग्राम. बिजनोल) सुभाष नगर इंदौर पर उनके सुपूत्र श्री सुरेश जोशी एवं श्री राजू जोशी द्वारा आयोजित किया, इस दौरान सामाजिक सदस्यों एवं परिजन बंधुओं ने भी भक्ति भाव और श्रद्वापूर्वक भाग लिया.

दुसरे दिन महाप्रसादी का आयोजन श्री चारभुजानाथ जी मंदिर परिसर, पालीवाल समाज भवन पर रखा गया वहीं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत समारोह में पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भोपाजी श्री नानालाल जी जोशी और श्री अमित जी जोशी भी बिजनोल से विशेष रूप से शामिल हुए.  

इस अवसर पर समस्त लालावत परिवार बिजनोल की ओर से श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का उपरना ओढ़ाकर और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया. लालावत परिवार के वरिष्ठ और भोपाजी नानालाल जोशी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री भूरालाल व्यास, मंत्री विजय जोशी, उपाध्यक्ष मदन बागोरा, निरीक्षक मंडल से श्री मोहनलाल बागोरा, कार्यकारिणी सदस्य शिव पुरोहित, कृष्णकांत जोशी, सुरेश जोशी और लालावत परिवार के श्री राजेश जोशी का स्वागत किया गया. 

वहीं भोपाजी अमित जी जोशी ने सभी को श्रीफल भेंटकर सम्मान किया. इस अवसर पर जोशी परिवार के ही वरिष्ठ सदस्यों में सर्वश्री डॉ. शंकर जोशी, भवानी शंकर जोशी, सुखदेव जोशी सहित अन्य बंधुओं को भी उपरना ओढाकर सम्मानित किया गया. साथ ही बिजनोल राजस्थान से पधारे वरिष्ठ भोपाजी श्री नानालाल जी जोशी के अनुरोध पर इंदौर पालीवाल समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के समक्ष सुचारू रूप से रेलसेवा को लेकर भी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की. उन्होंने आग्रह किया वे इंदौर के जनप्रतिनिधियों से मिलकर इंदौर-उदयपुर रेल और उदयपुर-रतलाम रेल को इंदौर तक बढ़ाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया. साथ ही आश्वस्त किया कि इसके लिए किसी प्रकार सहयोग लगेगा तो वे सहर्ष तैयार हैं.

श्री भवानीशंकर जोशी एवं भोपाजी अमित जी जोशी ने समस्त लालावत परिवार की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का प्रसादी में उपस्थित होने और सम्मान को स्वीकार करने के लिए आभार व्यक्त किया. नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों ने श्री सुरेश जोशी एवं श्री राजू जोशी द्वारा आयोजित महाप्रसादी और स्वागत समारोह में सादगी पूर्ण आयोजन को लेकर जमकर प्रशंसा की और श्री जोशी परिवार के लिए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next