इंदौर.
इंदौर शहर में दिनांक 18 अप्रैल 2026 को "महिला नारी शक्ति वंदन बिल मैराथन कार्यक्रम" आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में लगभग 10,000 महिलाओं एवं बच्चों के सम्मिलित होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु एवं आमजन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निम्मानुसार यातायात डायवर्सन लागू किया जाता है-
1. दिनांक 18 अप्रैल 2026 को प्रातः 06:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक राजवाड़ा से गांधी हॉल तक का मार्ग पूर्णतः नो व्हीकल जोन रहेगा।
2. समस्त वाहन वैकल्पिक मार्ग के रुप में सुभाष चौक से सुभाष चौक पानी की टंकी होते हुए नगर निगम, लोखंडे से डीआरपी लाइन चौराहा या मरीमाता की ओर आवागमन कर सकेंगे।
3. प्रतिबंधित मार्ग यशवंत रोड चौराहा, इमामबाड़ा चौराहा, विजय चाट हाउस चौराहा, अन्ना पान तिराहा, फ्रूट मार्केट चौराहा, दोना पत्तल गली चौराहा, एम. जी. रोड चौकी, गणेश कैप मार्ट चौराहा निम्न मार्गों से राजवाड़ा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
4. कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली समस्त बसें नंदलालपुरा चौराहा, फ्रूट मार्केट चौराहा से महालक्ष्मी मंदिर के पास प्रतिभागियों को उतारेंगी। तत्पश्चात बसें बाएं मुड़कर यशवंत रोड चौराहा से होते हुए पुनः बाएं मुड़कर गांधी भवन/पोद्दार प्लाजा में पार्क की जाएंगी।
5. एयरपोर्ट जाने वाले सभी नागरिकगण विजयनगर चौराहा, लवकुश चौराहा, सुपर कॉरिडोर चौराहे से एयर पोर्ट की ओर जा सकेंगें।
6. खातीपुरा उतार की ओर से मृगनयनी की ओर वाहनों का आवागमन नही हो सकेगा वे वाहन संजय सेतु रिवर साइड से नंदलालपुरा की ओर जा सकेंगे।
7. समस्म् प्रकार के भारी वाहन /चार पहिया वाहन रीगल चौराहा से राजवाड़ा की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
8. भारी वाहनों/चार पहिया वाहन हेतु वैकल्पिक मार्ग समस्त भारी वाहन राजकुमार ब्रिज से भागीरथपुरा चौराहा की ओर व पटेल ब्रिज से जवाहर मार्ग की ओर जा सकेंगे।
9. आम नागरिकों से अपील है कि दिनांक 18 अप्रैल 2026 को प्रातः 06:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक अनावश्यक रूप से राजवाड़ा क्षेत्र की ओर आवागमन से बचें एवं वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
अतः आमजन से अनुरोध है कि उपरोक्त यातायात व्यवस्था का पालन करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करें, जिससे कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। यह डायवर्सन 06.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागु रहेगा