कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट ने लिखी नई इबारत: सम्मान समारोह का आयोजन

विज्ञापन

पुलकित पुरोहित-कैलाश पालीवाल

इंदौर. पालीवाल समाज में विभिन्न संगठनों ने अपने-अपने स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णयक काम किए, जिसकी जितनी सराहना की जाएं, वो कम हैं. लेकिन इसी दौरान कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट के सेवार्थी श्री वासुदेव जी पुरोहित के माध्यम से अद्भूत सेवा की मिशाल ही अनोखी और आश्चर्य चकित करने वाली होती हैं, इंदौर में धार्मिक यात्राओं के नाम से प्रसिद्वी पाने के बाद भी उनकी सेवा काम निरंतर जारी हैं.

इसी कड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी के युवा संगठन “आप और हम” द्वारा समाजहित में किए गए ऐतिहासिक एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए युवाओं के सम्मानार्थ स्वागत एवं सम्मान समारोह के साथ्स सहभोज का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया. 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. युवाओं की ऊर्जा, सेवा भावना एवं संगठनात्मक क्षमता समाज को नई दिशा प्रदान करती हैं. ऐसे सम्मान समारोह युवाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ समाज सेवा के प्रति नई प्रेरणा देते हैं तथा समाज में एकता, सहयोग एवं संस्कारों को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं.

कार्यक्रम के पश्चात सभी आमंत्रित अतिथियों एवं समाजजनों के लिए स्नेहभोज का आयोजन किया गया. पूरे समारोह में कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट के श्री वासुदेव जी पुरोहित की मधुर मुस्कान ने अनुठी छाप छोड़ी और सभी सम्मानिय सदस्यों ने उनके द्वारा किए जा रहे, धार्मिक सेवा भाव और निःशुल्क कार्या की भूरी...भूरी प्रशंसा करते हुए सभी ने कदम से कदम मिलाकर सहयोग देना का भी संकल्प लिया.

आयोजन में वातावरण आत्मीयता, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता से ओत-प्रोत रहा. उपस्थित सभी समाजजनों ने ट्रस्ट एवं युवा संगठन “आप और हम” के इस अभिनव एवं प्रेरणादायी प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की.

कार्यक्रम कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट, इंदौर के तत्वावधान में महादेव रेस्टोरेंट, काछी मोहल्ला, जेलरोड, इंदौर में संपन्न हुआ.समारोह में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. प्रमुख रूप से सर्वश्री समाजसेवी एवं पालीवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, मेनारिया ब्राह्मण समाज के उत्सव मंत्री राजेश जोशी, नवयुवक मंडल से प्रकाश जोशी, पालीवाल समाज 44 श्रेणी के समाजसेवी पारस पालीवाल, पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर उत्सव समिति अध्यक्ष शांतिलाल जोशी, भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ के अध्यक्ष भूपेश अरसूड़े एवं सचिव दिलीप मेहता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई.

इसके अतिरिक्त सर्वश्री दिनेश जोशी, किशोर जोशी, राजेश जोशी, कैलाश पुरोहित, पवन जोशी, पुलकित पुरोहित, जम्मू पुरोहित, घनश्याम व्यास, मांगीलाल जोशी, राजेश नरगैरे ,रोमित जोशी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे.

कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सर्वश्री वासुदेव पुरोहित, राकेश पुरोहित, अनिल बागोरा तथा ट्रस्ट समिति के पुष्पेंद्र पालीवाल, महेश जोशी एवं हेमंत पुरोहित ने सभी अतिथियों के साथ मिलकर युवा संगठन “आप और हम” के सक्रिय सदस्यों रवि जोशी, विभांशु उपाध्याय, शरद जोशी, आदित्य जोशी, कृष्णा जोशी, कुणाल जोशी, सक्षम जोशी एवं दिव्यांशु पालीवाल का अंगवस्त्र एवं स्मृति-उपहार भेंट कर सम्मान किया. 

कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक मंच संचालन श्री तरुण जोशी एवं श्री हीरालाल जोशी (पप्पू भाई) ने किया. अंत में मुख्य ट्रस्टी श्री राकेश पुरोहित ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने वाले सभी युवाओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया.

  • पालीवाल समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर पालीवाल के ऊर्जावान समाजसेवक श्री घनश्याम व्यास जी का जन्ममहोत्स भी धुमधमा से मनाया गया. पालीवाल वाणी मीडिया समूह सहित मौजूद साथियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. 
  1. बता दे: इन युवाओं को पालीवाल समाज भवन में आयोजित ऐतिहासिक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम के सफल संचालन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook