एप डाउनलोड करें

Indore News : इंदौर में फिर चमकी ठंड, पांच डिग्री लुढ़का पारा : बर्फीली हवा से बचने के लिए लोग घरों में दुबके

इंदौर Published by: sunil paliwal-Anil Bagora Updated Fri, 17 Jan 2025 12:35 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर. इंदौर में दिसंबर से ज्यादा ठंड के तीखे तेवर जनवरी में नजर आ रहे है। गुरुवार को इंदौर में दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। बुधवार को दिन का तापमान 22 डिग्री रहा, लेकिन एक दिन बाद ही पांच डिग्री तक पारा लुढ़क गया।

दिनभर सूर्यदेवता बादलों में छुपे रहे है और ठंडी हवाएं दिनभर परेशान करती रही। रात में बर्फीली हवा से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे या फिर अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक तापमान इसी तरह बना रहेगा।

गुरुवार सुबह शहर में बादल छाए हुए थे। सूर्य देवता नदारद थे। दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन थोड़ी देर के लिए। एक बजे के बाद शहर बर्फीली हवा के आगोश में समाने लगा और ठंड के तेवर तीखे होते चले गए। शाम को सड़कों पर निकले लोग स्वेटर, कनटोपे और हाथ मौजों से लैस होकर ठंड का सामान करने के लिए निकले।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन का तापमान 22 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बुधवार रात का तापमान 16.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा, जबकि बुधवार दिन का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।

 शाम को छाया कोहरा 

गुरुवार शाम को शहर में कोहरा भी छाया रहा। इंदौर के बायपास पर इस कारण वाहनों की रफ्तार कम रही। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई थी। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक तापमान कम रहेगा और बर्फीली हवाएं चलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next