इंदौर. देवी अहिल्या विमानतल, इंदौर से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। एलायंस एयर द्वारा शुरू की जा रही दो नई उड़ानों के बाद इंदौर से कुल 25 रूट्स पर सीधी उड़ानें उपलब्ध हो जाएंगी। इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और सफर भी सुविधाजनक हो जाएगा।
2 मई 206से प्रारंभ हो रही नई उड़ानें दिल्ली-इंदौर-दिल्ली और जलगांव-इंदौर-जलगांव रूट पर संचालित होंगी जिससे इंदौर व जलगांव के यात्रियों को दिल्ली के साथ बेहतर जुड़ाव मिलेगा। एलायंस एयर के अनुसार ये फ्लाइट्स सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएंगी। टिकट बुकिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।
बता दें कि फिलहाल इंदौर एयरपोर्ट से 23 रूट्स पर सीधी फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। यहां से रोजाना लगभग 83 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है और प्रतिदिन 10,500 से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। इंदौर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी है, हालांकि फिलहाल वह अस्थायी रूप से बंद है।