इंदौर. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किडनी के इलाज के लिए एमवायएच के वार्ड 26 में भर्ती महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हो गई. महिला डायलिसिस पर थी. एमवायएच के डा. पीएस ठाकुर के अनुसार हमारे पास शिकायत आई है. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस अपनी ओर से छानबीन कर कार्यवाई करेगी. मिली जानकारी के अनुसार एमवायएच में बुधवार रात को महिला ने पेट दर्द की शिकायत की. वहां मौजूद वार्ड बाय और अन्य स्टाफ ने उसे वॉशरूम में ले जाकर एनिमा लगाने के लिए कहा. इस दौरान महिला के साथ वहां के स्टाफ ने छेड़छाड़ की. तो महिला बाथरूम से भागी. वार्ड ब्वॉय के अलावा अन्य एवजी स्टाफ भी मौजूद था. अब इस मामले में पुलिस महिला के बयान लेगी. एमवायएच अधीक्षक के अनुसार जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्यवाई की जाएगी.
एमवाय अस्पताल में डायलिसिस महिला मरीज के साथ छेड़छाड़
एमवाय अस्पताल में डायलिसिस महिला मरीज के साथ छेड़छाड़
🟢 पालीवाल वाणी वॉट्सऐप चैनल
सभी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें
जॉइन करें →
सभी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें