दिल्ली की ब्यूटिशियन ने इंदौर आकर की थी आत्महत्या: इंदौर के पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल गिरफ्तार

विज्ञापन

इंदौर. तिलक नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दिल्ली की ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने सोनिला शर्मा से मुलाकात करने होटल पहुंचे पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल को गिरफ्तार कर लिया है. कारोबारी पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है.

होटल में सोनिला ने की थी आत्महत्या

दरअसल, इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र की होटल में दिल्ली की ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की तो यह बात सामने आई की महिला ने आत्महत्या की थी. जब पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल की तो इस बात की जानकारी लगी कि सोनिला शर्मा इंदौर में रहने वाले पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल से मुलाकात करने के लिए आई हुई थी, और दोनों के बीच में काफी घनिष्ठ संबंध थे.

आखिर कौन कर रहा था ब्लैकमेल?

वहीं, प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि कारोबारी के परिजनों को इस बात की जानकारी लग गई थी, जिसके चलते वह सोनिला शर्मा से मुलाकात करने से बच रहा था. जांच में सामने आया कि सोनिला शर्मा ने पाइप कारोबारी को यह धमकी दी थी कि यदि वह मुलाकात करने के लिए होटल नहीं आया तो आत्महत्या कर लेगी. ऐसे में सोनिला शर्मा की धमकी के बाद पाइप कारोबारी उससे मुलाकात करने के लिए होटल में पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर बाद वह होटल से बाहर आ गए और वहां पर मौजूद होटल प्रबंधन को इस बात की जानकारी दी कि महिला की तबीयत खराब है, जब होटल प्रबंधक वहां पर पहुंचे तो महिला की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

परिजनों ने होटल कारोबारी पर लगाए आरोप

वहीं, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडौतिया ने कहा, '' 5 दिन पहले की घटना है. तिलक नगर थाना क्षेत्र में महिला ने रूम बुक कराया था, जहां दीपक नामक व्यक्ति मिलने पहुंचा था और कुछ देर बाद होटल के बाहर चिल्लाते हुए आया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है, जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां, उसे डेड घोषित कर दिया गया.

पता चला कि महिला ने आत्महत्या की थी. मृतक महिला के परिजनों के पुलिस के द्वारा बयान लिए गए, जिसमें परिजनों ने कारोबारी पर आरोप लगाए. परिजनों ने कहा कि इंदौर का कारोबारी महिला को ब्लैकमेल करता था और धमकी देकर बार-बार इंदौर बुलाता था. इन्हीं सब बातों से परेशान होकर सोनिला शर्मा ने आत्महत्या की है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने कारोबारी दीपक खंडेलवाल के खिलाफ आत्महत्या के प्रति उकसाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. ''

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook