एप डाउनलोड करें

भाजपा युवा मोर्चा ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस को वीरता दिवस के रूप में मनाया

इंदौर Published by: M.Jodhi Updated Tue, 01 Nov 2016 05:13 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी ने आज 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना को नया नाम देते हुए वीरता दिवस के रूप में मनाया। एवं आंतकवादी के हमले में शहीद हुए सिपाही ब्रह्मलीन उमाशंकर यादव की याद में मां अहिल्या की नगरी राजबाड़ा पर मोमबत्ती जलाकर विन्रम श्रद्वाजंलि अर्पित की गई। इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य श्री शैलेन्द्र दवे (शैलू) के नेतृत्व मिं एक वाहन रैली मरीमाता चौराहा से निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से गुजरती हुए राजबाड़ा इंदौर पर पहुंची। सर्वप्रथम मां अहिल्या के चरणों को नमन करते हुए मुर्ति का अभिषेक कर माल्यापर्ण किया।
भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य श्री शैलेन्द्र दवे (शैलू) ने पालीवाल वाणी को बताया कि युवा साथियों के साथ पुलिस प्रशासन की वीरता के कारण सिमी के 8 आंतकवादियों को मौत के घाट उतारकर प्रदेश, के साथ राष्ट्रीय की सुरक्षा करने में महत्ती भूमिका निभाकर प्रदेश को गौरान्वित करने के साथ ही मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस को वीरता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेने पर मध्यप्रदेश के गौरवशाली मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को बधाई देते हुए जमकर आतिशबाजी कर जनता को मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया। इस अवसर पर इंदौर पुलिस प्रशासन के सिपाहीयों को जनता की ओर से अभिनंदन कर गुलाब का फुल भेंट कर उनका हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर विशेष रूप से सर्वश्री शैलेन्द्र दवे, मंयक पुरोहित, सचिन जोशी, महेश जोशी, विकास पुरोहित, विशाल पुरोहित, सोनु जोशी, बंटी जोशी, प्रमोद दवे, हंसराज पुरोहित, सागर पुरोहित, कमलेश दवे. भरत पुरोहित, नवीन रघुवंशी, पंकज रघुवंशी, टोनी जाधव, शक्ति भोसले, कुणाल शर्मा, अमित सुन्हेल, सन्नी चौधरी, संतोष रघुवंशी, चंदन बैस, सागर तिवारी, विकास गौड़, राहुल जायसवाल सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

पालीवाल वाणी ब्यूरों से महेश जोशी 

www.paliwalwani.com
पालीवाल वाणी की नई पेशकश न्यूज रोज अपटेड
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...Sunil Paliwal-Indore M.P.Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406- Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next