इंदौर। साकरोदा जनसेवा समिति, पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के तत्वाधान में आयोजित फाग महोत्सव में रंगारंग प्रस्तृति ने सभी का मनमोह लिया। सर्वश्री मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता, पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्याम दवे, पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष मुकेश जोशी, सचिव घनश्याम पालीवाल, पालीवाल महासभा अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण जोशी (दादा) ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आज बिरज में होली है रे रसिया...मोहे छेड़ो ना आज नंदलाल...जैसे भजनों के साथ ढोलक की थाप पर झूमती नगर की महिलाओं ने रंगों के त्योहार को अनूठे ठंग से मनाया। नगर की बेटियों का राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनोहारी श्रृंगार कर महिलाओं ने फाग उत्सव मनाया। कलाकारों ने फाग गीतों की समधुर प्रस्तुति देकर शानदार समां बांधा। इस अवसर पर सर्वश्री समाजसेवी ललित पुरोहित, गोपीलाल व्यास, लक्ष्मीनारायण बागोरा, भंवरलाल पुरोहित, चांदमल जोशी, अनिल दवे, किशन जोशी, पप्पू जोशी, मनोज जोशी, राजेश जोशी, मेनारिया महिला मंडल की सोनाली जोशी, पूजा जोशी, दीपिका जोशी, राजेश पालीवाल, बंशी जोशी, कैलाश पालीवाल, मुन्नालाल जोशी, अनिल दवे, पुरूषोत्तम बागोरा, आदि ने आयोजन में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाया।
पालीवाल वाणी-कैलाश पालीवाल-राजेश जोशी ✍️
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए-
Email- paliwalwani2@gmail.com
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...?
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...Sunil Paliwal-Indore M.P.
एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...