एप डाउनलोड करें

Russia-Ukraine War : यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को बनाया निशाना! विदेश मंत्री का दावा- सरकारी आवास पर किया ड्रोन हमला

देश-विदेश Published by: paliwalwani Updated Tue, 30 Dec 2025 01:35 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Russia-Ukraine War : रूस का दावा है कि यूक्रेन ने पुतिन के आवास पर 91 ड्रोन से हमला किया. रूसी एयर डिफेंस ने सभी ड्रोनों को मार गिराया है. इस हमले से भड़का रूस अब कीव पर बड़ी जवाबी कार्रवाई की तैयारी में है. वहीं, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इन आरोपों को रूस का सफेद झूठ बताया है. जेलेंस्की के अनुसार रूस खुद कीव पर हमले का बहाना खोज रहा है.

रूस-यूक्रेन युद्ध अब विनाशकारी मोड़ पर आ चुका है. 28-29 दिसंबर 2025 की आधी रात पुतिन के नोवगोरोद स्थित आवास पर 91 ड्रोनों से हमला हुआ. हालांकि रूस के एयर डिफेंस ने सभी ड्रोनों को नष्ट कर दिया. लेकिन इस हमले ने क्रेमलिन की सुरक्षा में बड़ी सेंध की कोशिश की है. पुतिन इस दुस्साहस से बुरी तरह बौखला गए हैं. रूस ने इसे सीधे तौर पर अपने राष्ट्रपति की हत्या की साजिश करार दिया है. हालांकि यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने किसी भी प्रकार के हमले से इनकार किया है. उन्‍होंने इसे पुतिन का झूठ करार दिया.

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच तनाव एक बार फिर नए स्तर पर पहुंच गया है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दावा किया है कि यूक्रेन ने शनिवार रात राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक आवास नोवो-ओगारयोवो को निशाना बनाते हुए 91 लंबी दूरी के ड्रोन से हमला किया. हालांकि रूस ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सभी ड्रोनों को मार गिराया और बड़ा नुकसान होने से बचा लिया.

ट्रंप को सुनाई खरी-खरी

इस तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को फोन मिलाया. ट्रंप ने पुतिन से शांति बनाए रखने और युद्ध न भड़काने की अपील की. लेकिन पुतिन का गुस्सा सातवें आसमान पर था. सूत्रों के अनुसार, पुतिन ने ट्रंप को दो-टूक जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जब उनके घर पर हमला हो रहा है तो शांति की बात बेमानी है. पुतिन ने खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि अब कीव को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next