एप डाउनलोड करें

Presidential Election Counting Live Updates : द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्‍हा, कौन बनेगा अगला राष्ट्रपति, वोटों की गिनती आज

देश-विदेश Published by: Pushplata Updated Thu, 21 Jul 2022 11:29 AM
विज्ञापन
Presidential Election Counting Live Updates : द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्‍हा, कौन बनेगा अगला राष्ट्रपति, वोटों की गिनती आज
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरतलब है कि 18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद आज मतगणना होगी। ऐसे में देश को आज नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। संसद भवन में सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और शाम चार बजे के आसपास नतीजे आने की उम्मीद है। बता दें कि मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को सभी राज्यों से दिल्ली मंगाया गया था। इस चुनाव में एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू तो वहीं विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है।

बता दें कि देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। ऐसे में उससे पहले राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी है। इसको देखते हुए 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा। राष्ट्रपति चुनाव में अगर द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति के पद पर बैठेंगी। बता दें कि 34 दलों ने विपक्षी उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा समर्थन देने की घोषणा की है तो वहीं झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के लिए 44 दलों ने समर्थन की घोषणा की।

मुर्मू की जीत के बाद दिल्ली भाजपा ने पार्टी मुख्यालय से राजपथ तक रोड शो की योजना बनाई है। सूत्रों ने बताया कि इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव में सबसे अधिक वोट पाने वाला विजेता नहीं बल्कि एक निश्चित कोटे से अधिक वोट पाने वाला होता हैं। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए डाले गए वोटों को जोड़कर, दो से विभाजित करके और उसमें ‘1’ जोड़कर कोटा निर्धारित किया जाता है। इस वैल्यू से अधिक वोट पाने वाले उम्मीदवार की जीत होती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next