एप डाउनलोड करें

नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, PM मोदी ने किया राष्ट्रीय शोक का ऐलान, जताया गहरा दुख

देश-विदेश Published by: Pushplata Updated Fri, 08 Jul 2022 07:47 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर आज शुक्रवार (8 जुलाई) सुबह 11:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हमला हुआ था। वह
नारा प्रांत की एक रैली में भाषण देने आए थे। यहां एक 42 वर्षीय हमलावर ने उन पर दो गोलियां चला दी थी। इससे वे मौके पर ही बेहोश हो गए थे। उनका काफी खून भी बहा था। उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया था। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह ये जंग हार गए। उनका 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे

शिंजो आबे के निधन पर कल यानि 9 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय शौक का ऐलान किया गया है। यह ऐलान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। बता दें कि मोदी और शिंजो आपस में अच्छे दोस्त हुआ करते थे। वे जब भारत यात्रा पर आए थे तो उनकी मोदी संग गुजरात और बनारस की यात्रा की तस्वीरें बड़ी चर्चा में रही थी। उन्हें 25 जनवरी 2021 को भारत में पद्म विभूषण से सम्मानित भी किया गया था।

PM मोदी ने किया भारत में राष्ट्रीय शोक का ऐलान

शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने शिंजो के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की। मोदी ने कहा कि “शिंजो एक महान वैश्विक राजनेता, प्रशासक थे। उनका जीवन जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में समर्पित रहा। उनकी वजह से भारत-जापान के संबंध एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के लेवल पर गए। उनके निधन पर पूरा भारत शोक मना रहा है। हम इस मुश्किल समय में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।”

पीएम मोदी के अलावा भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “भारत ने अपना एक करीबी दोस्त खो दिया है। उन्होंने भारत और जापान के मध्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया था।”

भाषण के दौरान हुआ था हमला

बताते चलें कि 67वर्षीय शिंजो जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के नेता थे। वे 2006 से 07 के दौरान प्रधानमंत्री थे। एक बीमारी के चलते तब उन्हें ये पद छोड़ना पड़ा था। फिर वह 2012 से 2020 तक लगातार 8 साल तक प्रधानमंत्री रहे। वह जापान के सबसे लंबे समय (9 साल) तक PM पद पर रहने वाले नेता थे। 8 जुलाई को वह अपनी पार्टी के एक प्रत्यासी को सपोर्ट करने रैली में शामिल हुए थे। यहां भाषण के दौरान उन पर शॉट गन से हमला हुआ। पुलिस ने अपराधी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next