एप डाउनलोड करें

अफ्रीकी देश केन्या में अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों को ले जा रही बस खाई में गिर जाने से 21 लोगों की मौत

देश-विदेश Published by: paliwalwani Updated Sat, 09 Aug 2025 02:27 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैरोबी. (एपी) अफ्रीकी देश केन्या के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में अंतिम संस्कार के बाद लोगों को वापस ले जा रही एक बस के शुक्रवार को खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बस पश्चिमी शहर काकमेगा से किसुमु शहर जा रही थी, जहां यह दुर्घटना हुई। न्यान्जा प्रांत (जहां किसुमु स्थित है) के क्षेत्रीय यातायात प्रवर्तन अधिकारी पीटर मायना ने बताया बस के तेज गति से गोल चक्कर के पास पहुंचने पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में 10 महिलाएं, 10 पुरुष और 10 वर्षीय एक लड़की शामिल हैं।

एपी धीरज जोहेब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next