अनिरुद्धाचार्य कथावाचक ने लड़कियों पर दिए विवादित बयान पर दी सफाई

विज्ञापन

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने न्यूज 24 को दिए इंटरव्यू में लड़कियों पर दिए विवादित बयान पर अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर दिया गया बयान गलत नहीं था, लेकिन उसको वायरल वीडियो में तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है। जब कथावचाक से पूछा गया कि वृंदावन में लोग कहते हैं कि 5 वर्षों में जो अनिरुद्धाचार्य ने जो तरक्की की है वो किसी बिजनेसमैन की भी नहीं हुई है।

अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि हम दान लेते हैं...हमने चोरी नहीं की

इस पर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि वे सुबह से शाम तक काम करते हैं। इसके साथ ही वे कहते हैं कि ‘मैं बचपन में भीख मांगता था, तब कोई नहीं आया। मेहनत करेंगे तो तरक्की होगी।’ सभी अपने लिए कमाते हैं और हम वृद्ध माताओं के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जिसकी नीति और नियत अच्छी होगी, वो जरूर तरक्की करेगा। यहां अखंड रसोई में 30 हजार लोग डेली खाना खाते हैं। अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि हम दान लेते हैं। हमने चोरी नहीं की।

विवादित बयान पर कही ये बात

अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि ‘मेरी बात को गलत तरीके से दिखाया गया, इसमें मेरी गलती नहीं है। मैंने सिर्फ ये बताया कि लिव इन में रहने की जगह शादी करके रहो। इसके साथ ही मैंने लड़कों और लड़कियों के बारे में बताया पर किसी ने लड़कियों को वीडियो काटकर दिखाया। ये बात मैंने प्रश्नोतरी के मंच से कही न कि भागवत जी के मंच कही है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook