Vitamin D3 Deficiency in hindi : हमारे शरीर में हर विटामिन का अपना महत्व है। ऐसे में विटामिन D3 की कमी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जी हां, दरअसल ये हमारे शरीर के लिए बड़ी भूमिका निभाता है और मानसिक और शारीरिक रूप से हेल्दी रखने में मदद करता है। लेकिन, जब शरीर में विटामिन D3 की कमी (Vitamin d3 symptoms) होने लगती है तो ये हमारी सोच, दिमाग के काम काज, हार्मोनल हेल्थ और शारीरिक समस्याओं का कभी कारण बन सकता है। इसके अलावा भी विटामिन डी 3 की कमी से होने वाले रोग शरीर में नजर आते हैं। कैसे, जानते हैं।
विटामिन डी 3 की कमी सीधे तौर पर आपके शरीर में एनर्जी मेटाबोलिज्म से जुड़ा होता है। इसलिए इसकी कमी वाले लोगों में शरीर दर्द और कई सारी समस्याएं नजर आ सकती हैं। इसकी वजह से शरीर लंबे समय के लिए थकान महसूस कर सकता है।
विटामिन डी 3 की कमी मांसपेशियों में कमजोरी से जुड़ी हुई हो सकती है। दरअसल, विटामिन डी की कमी होने से शरीर प्रो विटामिन कैल्सीडियोल का संश्लेषित नहीं कर पाता है और त्वचा की क्षमता कम हो जाती है। इससे मांसपेशियों में लंबे समय तक कमजोरी रहती है।
विटामिन डी 3 की कमी आपको डिप्रेशन की ओर ले जा सकती है। दरअसल, ये मूड स्विंग्स से बचाव में मदद करता है और अवसाद के लक्षणों में कमी लाता है। लेकिन, जब शरीर में इसकी कमी होती है जो आप दुखी और उदास महसूस कर सकते हैं।
बार-बार बीमार पड़ना, डिप्रेशन की ओर ले जा सकता है। दरअसल, इसकी कमी से इम्यूनिटी कम होती है और आप बार-बार संक्रमण के शिकार हो सकते हैं। इससे आप रह-रह कर बीमार पड़ सकते हैं।
विटामिन d3 कमी को पूरा करने के लिए आपको अपनी डाइट में अंडा, मछली, दूध, दही, मक्खन और दूसरे डायटरी सप्लीमेंट्स को शमिल करना चाहिए। साथ ही सुबह की पहली धूप लें और इसकी कमी से बचें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें