एप डाउनलोड करें

Health Alert: खड़े होकर पानी पीना है कितना खतरनाक?, नहीं जानते तो हो जाएं सावधान, इन 3 बीमारियों के हो सकते हैं शिकार

स्वास्थ्य Published by: Pushplata Updated Tue, 14 Jan 2025 08:46 PM
विज्ञापन
Health Alert: खड़े होकर पानी पीना है कितना खतरनाक?, नहीं जानते तो हो जाएं सावधान, इन 3 बीमारियों के हो सकते हैं शिकार
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Health Alert: जल ही जीवन है… ये शब्द बहुत अहम हैं। दरअसल, शरीर के अंगों के ठीक से काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है, लेकिन हम पानी कैसे पीते हैं इसका असर भी हमारी सेहत पर पड़ता है। पानी का सही तरह से सेवन करने पर बहुत फायदे मिलते हैं। हमेशा बैठकर पानी पीने की सलाह दी जाती है।एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खड़े होकर पानी पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यह आदत पाचन, गुर्दे और जोड़ों से संबंधित कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। बैठकर पानी पीना न केवल इन समस्याओं से बचाव करता है, बल्कि शरीर में पानी के सही अवशोषण को भी सुनिश्चित करता है। 

सीधे खड़े होकर पानी पीते हैं तो यह सीधे ग्रासनली से होते हुए पेट में चला जाता है। ऐसे में पेट में अचानक पानी गिर जाए तो पाचन क्रिया गड़बड़ा जाती है। ऐसा रोजाना होता है तो पोषक तत्वों की अवशोषण क्षमता कम हो सकती है, इसके अलावा अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, बैठकर पानी पीते हैं, तो यह धीरे-धीरे चलता है और पाचन में बाधा नहीं डालता है।

जब हम खड़े होकर पानी पीते हैं, तो हमारा शरीर पूरी तरह से आराम की स्थिति में नहीं होता। इस स्थिति में पानी सीधे पेट के निचले हिस्से में चला जाता है और शरीर के अंगों को हाइड्रेट करने में सही ढंग से मदद नहीं कर पाता। यह आदत लंबे समय में कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

पाचन

खड़े होकर पानी पीने से पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। खड़े होकर पानी पीने से पानी तेजी से पेट में पहुंचता है और आंतों के आसपास जमा हो जाता है, जिससे पेट में गैस,और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जब पानी बैठकर धीरे-धीरे पिया जाता है, तो यह शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित होता है और पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।

किडनी की समस्या

खड़े होकर पानी पीने से पानी सीधे मूत्राशय में चला जाता है और गुर्दे यानी किडनी में सही तरीके से फिल्टर नहीं हो पाता। इससे गुर्दे पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे किडनी संबंधी समस्याएं होने का खतरा रहता है। इससे किडनी स्टोन भी हो सकती है। बैठकर पानी पीने से पानी धीरे-धीरे शरीर में अवशोषित होता है और किडनी को सही तरीके से फिल्टर करने का समय मिलता है।

जोड़ों में दर्द या सूजन

खड़े होकर पानी पीने से जोड़ों पर असर पड़ सकता है, क्योंकि पानी तेजी से नीचे गिरता है और शरीर के जोड़ों में तरल पदार्थों का संतुलन बिगड़ सकता है। इससे जोड़ों में दर्द, सूजन और आर्थराइटिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बैठकर पानी पीने से शरीर में तरल पदार्थों का सही संतुलन बना रहता है, जो जोड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next