एप डाउनलोड करें

President Car : कौन सी कार से चलेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, जानें कितनी है इसकी कीमत और क्या-क्या खासियत?

दिल्ली Published by: Pushplata Updated Tue, 26 Jul 2022 06:36 PM
विज्ञापन
President Car : कौन सी कार से चलेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, जानें कितनी है इसकी कीमत और क्या-क्या खासियत?
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली। मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। कभी झोपड़ी में रहने वाली मुर्मू अब 340 कमरों के राष्ट्रपति भवन में रहेंगी। इस भवन में बड़े गार्डन, हॉल और लाइब्रेरी भी हैं। रायसीना हिल्स पर बने इस आलीशान भवन को ब्रिटिश काल में बनवाया गया था। 

राष्ट्रपति की कार भी काफी शानदार है। यूं तो राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कारों का मेक, मॉडल और पंजीकरण संख्या गोपनीय जानकारी है और इस तरह की जानकारी का खुलासा प्रथम नागरिक की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। इसलिए राष्ट्रपति की कार के बारे में जो जानकारी है वह केवल इस आधार पर है जिसे हम तस्वीरों में देख सकते हैं। राष्ट्रपति की कार में लाइसेंस प्लेट नहीं होती है, बल्कि इसकी जगह राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ होता है। 

पहले कैडिलैक कंट्री का इस्तेमाल करते थे राष्ट्रपति

शुरुआती वर्षों में भारत के राष्ट्रपति की आधिकारिक तौर पर आने-जाने के लिए कैडिलैक कंट्री का इस्तेमाल करते थे। 1950 में संविधान बनाए जाने तक राष्ट्रपति की जगह गवर्नर जनरल का पद होता था। उस वक्त राष्ट्रपति के काफिले में कनवर्टिबल कैडिलेक कंट्री होती थी। वर्षों तक यह काफिले का हिस्सा बनी रही, बाद में हिन्दुस्तान मोटर्स की एंबेसडर ने इसकी जगह ली। 

90 के दशक में बदली कार

90 के दशक में उदारीकरण का दौर शुरू हो गया। कई नए ब्रांड्स भारत में आने शुरू हो गए। इसके बाद राष्ट्रपति भी एक से बढ़ एक शानदार कारें इस्तेमाल करने लगे। शकंर दयाल शर्मा के पास W124 मर्सीडीज S-Class आधिकारिक कार थी। शकंर दयाल शर्मा पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने एस-क्लास लिमोजीन का प्रयोग शुरू किया। उनके बाद राष्ट्रपति बने केआर नारायणन और एपीजे कलाम को नेक्स्ट जेनरेशन बुलैटप्रूफ W140 एस-क्लास आधिकारिक कार के तौर पर मिली। 

प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी के पास भी शानदार कार थी

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी के पास शानदार मर्सीडीज लिमोजीन कारें थीं। प्रतिभा पाटिल पहली महिला राष्ट्रपति थी और उनके ही कार्यकाल के दौरान W221 मर्सीडीज S600 पुलमैन गार्ड लिमोजीन थी। वहीं बाद में यही कार प्रणब मुखर्जी और उसके बाद रामनाथ कोविंद को मिली।

2021 में नई कार में दिखे कोविंद

साल 2021 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामथान कोविंद को उनकी नई लिमोजीन मर्सिडीज मेकैक S600 पुलमैन गार्ड (Mercedes Maybach S600 Pullman Guard) के साथ देखा गया। इससे पहले वह W221 S-class पर बेस्ड पुरानी लिमोजीन मर्सिडीज बेंज एस500 पुलमैन गार्ड पर सवारी करते थे।

कितनी है किमत?

भारत के राष्ट्रपति की लिमोजीन Mercedes Maybach S600 Pullman Guard की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। यह लिमोजीन अपने शानदार लुक के साथ ही बेहतरीन इंटीरियर और फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसमें बैठने का एहसास किसी लग्जरी सोफे पर बैठने जैसा है। इस लिमोजीन में तमाम सुविधाएं हैं।

सुरक्षा के लिहाज से भी अहम

भारत के राष्ट्रपति की कार में बुलेट प्रूफ अलॉय और टायर्स, ऑक्सीजन सप्लाई, ऑटोमैटेड लॉक कंट्रोल और प्रिवेंटिव शील्ड्स के साथ ही पैनिक अलार्म सिस्टम, अटेंशन असिस्ट समेत तमाम सेफ्टी फीचर्स होते हैं।

बम और गोलियों का असर भी नहीं होता

भारत के राष्ट्रपति की ऑफिशियल कार की सबसे खास बात यह है कि इसमें VR9 लेवल का बैलिस्टिक प्रोटेक्शन है और इसपर पॉइंट44 कैलिबर के हैंडगन शॉट्स, मिलिट्री राइफल शॉट्स, बम और अन्य धमाकों के साथ ही गैस अटैक का कोई असर नहीं होगा और कार के अंदर बैठे लोग सुरक्षित रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next